VIDEO: आज पुरी में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, जगन्नाथ मंदिर में समारोह शुरूभुवनेश्वर, एएनआइ। तीर्थ नगरी पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा आज शुरू होने जा रही है। रथयात्रा बृहस्पतिवार को पवित्र शहर पुरी से शुरू होगी।जगन्नाथ रथयात्रा के आगे पुरी के जगन्नाथ मंदिर में समारोह शुरू हो गया है। यात्रा को देखने के लिए पुरी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हैं।समारोह पुरी के जगन्नाथ मंदिर, ओडिशा से आगे जगन्नाथ रथयात्रा से शुरू होता है।#WATCH Celebrations begin at the Jagannath temple in Puri, Odisha ahead of #JagannathRathYatra. Large number of devotees have gathered in Puri to witness the yatra. We pray to Lord Jagannath and seek his blessings for the good health, happiness and prosperity of everyone. pic.twitter.com/l9v36YlUQ5 — Narendra Modi (@narendramodi) July 4, 2019इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सुबह-सुबह अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। अमित शाह यहां सुबह की आरती में शामिल हुए। जगन्नाथ मंदिर में हर रोज सुबह 4 बजे भगवान जगन्नाथ की आरती होती है। लिहाजा गृह मंत्री आज रथ यात्रा की शुरुआत से पहले, जगन्नाथ मंदिर की आरती में शामिल हुए। गृह मंत्री अमित शाह के साथ उनकी पत्नी सोनल शाह भी आरती करने पहुंची थीं।#WATCH: Home Minister Amit Shah and his wife Sonal Shah offer prayers at Lord Jagannath Temple in Ahmedabad, Gujarat. #RathYatra2019 pic.twitter.com/y2ZduCHhuK — ANI (@ANI) July 4, 2019आज से शुरू होने जगन्नाथ रथ यात्रा से पहले पुरी बीच पर रथ यात्रा की थीम पर सैंड आर्ट बनाई गई।Posted By: Shashank Pandey
Source: Dainik Jagran July 04, 2019 02:58 UTC