खास बातें आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में अब तक 119 लोगों पर केस दर्ज विपक्ष ने सीएम योगी से की CM पिनराई विजयन की तुलना मंगलवार को एक बार फिर यह मामला विधानसभा में चर्चा का विषय बनासीएम पिनराई विजयन (Pinarayi Vijayan) के खिलाफ सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी(गाली) करने के मामले में पुलिस ने बीते तीन सालों में 119 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस वजह से राज्य विधानसभा में हंगामा हो गया है और विपक्ष के नेताओं ने विजयन की तुलना यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से कर दी है. यह आंकड़े केरल के सीएम ने सामने लाए थे जिसका खुलासा उन्होंने यूडीएफ नेता एमके मुनीर के जवाब में किया था. अगर विजयन के खिलाफ कोई टिप्पणी या आलोचना करता है तो उसे पुलिस की कार्रवाई का सामना करना पड़ता है लेकिन विपक्ष के द्वारा की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती.' हालांकि लेफ्ट फ्रंट के सूत्रों ने दावा किया कि पब्लिक की शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया गया था और इसमें सीएम शामिल नहीं हैं.
Source: NDTV June 13, 2019 02:37 UTC