खास बातें राजस्थान में CAA के खिलाफ प्रस्ताव पास केरल और पंजाब के बाद तीसरा राज्य विधानसभा में BJP विधायकों ने की नारेबाजीनागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ देशभर में प्रदर्शन जारी हैं. राजस्थान सरकार ने भी संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ विधानसभा में प्रस्ताव पास कर दिया है. सूबे के मुखिया अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र के इस कानून का पुरजोर विरोध करती है. इसी दिशा में विधानसभा में आज (शनिवार) राज्य सरकार ने इस कानून के खिलाफ प्रस्ताव रखा, जिसे पास कर दिया गया है. इतना ही नहीं, केरल सरकार इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का भी रुख कर चुकी है.
Source: NDTV January 25, 2020 07:41 UTC