केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर बढ़ाई जा सकती है रोक - News Summed Up

केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने कहा, ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर बढ़ाई जा सकती है रोक


ब्रिटेन से उड़ानों के अस्थायी रोक को बढ़ाया जा सकता है। यह रोक कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन मिलने के कारण लगाई गई है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इसे आगे बढ़ाने का संकेत दिया। उन्‍होंने कहा कि अस्थायी रोक को कम दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है।नई दिल्ली, एजेंसियां। नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के प्रसार की रोकथाम के लिए ब्रिटेन आने-जाने वाली उड़ानों पर रोक बढ़ाई जा सकती है। मंत्रालय ने पिछले सप्ताह दोनों देशों के बीच 23 से 31 दिसंबर तक विमान सेवाओं पर रोक लगा दी थी। पुरी ने मंगलवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भारत-ब्रिटेन के बीच विमान सेवाओं पर कुछ और दिन रोक बढ़ने के आसार हैं। उन्होंने कहा, 'एक-दो दिन में तय करेंगे कि क्या कुछ और कदम उठाने की जरूरत है या हम कब से मौजूदा अस्थायी प्रतिबंध में ढील देना शुरू कर सकते हैं।' इसके पहले स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ब्रिटेन से भारत आए छह लोगों को कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमित पाया गया है। कोरोना वायरस के इस नए ब्रिटिश स्ट्रेन से संक्रमित होने के मामले डेनमार्क, नीदरलैंड्स, आस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन तथा कई और देशों में रिपोर्ट हो चुके हैं।I foresee a short extension on this temporary suspension. I don't see the extension to be long or indefinite: Union Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri on the temporary suspension of flights from the United Kingdom due to new variant of coronavirus pic.twitter.com/j4Xsl1G40m — ANI (@ANI) December 29, 2020पुरी ने बताया कि मंत्रालय अन्य देशों की भी गतिविधियों पर भी नजर रख रहा है और उसी के अनुसार आगे का फैसले लेगा। उन्‍होंने कहा कि हमने ब्रिटेन से प्रतिदिन आठ से नौ उड़ानें भरते थे, हमने उस पर अस्थायी तौर रोक लगा दी है। अगले दिन वहां से आने वाले यात्रियों को अनिवार्य क्‍वारंटीन किया गया था। यहां तक कि नकारात्मक टेस्‍ट वालों को भी अनिवार्य क्‍वारंटीन में जाने के लिए जरूरी किया गया। हम एक कदम आगे बढ़ गए और हमने 25 नवंबर से यूके से आने वाले यात्रियों की ट्रेसिंग और जीनोम टेस्‍ट के लिए संपर्क किया।केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने कहा कि ब्रिटेन के नए कोरोना के मामलों के आने पर सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री जो पिछले 14 दिनों (9 दिसंबर से 22 दिसंबर, 2020 तक) के दौरान भारत आए हैं, यदि लक्षण पॉजिटिव आए हैं तो उनके जीनोम की जांच होगी।ब्रिटेन से भारत आए 6 लोग कोरोना के नए स्‍ट्रेन से संक्रमित पाए गए हैं। इन लोगों को राज्य सरकार द्वारा एक सेल्फ आइसोलेशन रूम में रखा गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के दी गई जानकारी मुताबिक, इन 6 लोगों में से तीन में नया स्ट्रेन बेंगलुरु की निमहैंस में, एक पुणे की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी की लैब में और 2 हैदराबाद की सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलिक्यूलर बायोलॉजी में पाया गया।केंद्र सरकार ने सोमवार को जारी नई गाइड लाइन में कोरोना के नए स्ट्रेन से लोगों को सावधान रहने के लिए कहा। इसके अलावा राज्य सरकारें भी कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर सतर्क हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्रियों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। जिनमें कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं, उन्हें सीधे कोविड सेंटर भेजा जा रहा है।ब्रिटेन में हाल में वायरस का नया प्रकार मिलने की बात सामने आई थी। कोरोना का यह नया वैरिएंट 70 फीसद अधिक संक्रामक है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा था कि पुराने कोरोना के मुकाबले यह नया वैरिएंट तेजी से फैलता जाहिर हो रहा है। कोरोना का नया स्ट्रेन भारत, फ्रांस, स्पेन, जर्मनी, कनाडा, डेनमार्क, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इटली, स्वीडन, जापान, लेबनान, सिंगापुर में मिल चुका है।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran December 29, 2020 10:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */