Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurA Woman Working In An NGO Was Exploited By A RelativeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपदुष्कर्म का मामला: एनजीओ में काम करने वाली महिला से रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ खिलाकर किया रेप, अश्लील वीडियो भी बनायाजोधपुर 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकशादीशुदा महिला अपने पति से अलग रह रही थी। महिला की उसकी भाभी के मौसी के लड़के से पहचान थी- प्रतीकात्मक फोटो।आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता हैशहर के एक एनजीओ में काम करने वाली महिला से रेप का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मंडोर थाने में अपने रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि रिश्तेदार युवक दिल्ली एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी गार्ड में संविदा पर लगा है। फोटो वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसका पिछले डेढ़ साल से यौन शोषण कर रहा है। महिला का कोर्ट में बयान करवाए जाने के बाद मेडिकल करवाया गया है।पुलिस ने बताया कि मंडोर एरिया की एक महिला की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह शादीशुदा है और एक एनजीओ में काम करती है। पति से अनबन के चलते अलग रह रही है। महिला की उसकी भाभी के मौसी के लड़के से पहचान थी। पिछले साल आरोपी उसे रातानाडा के एक होटल पर लेकर गया। जहां पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाने के बाद उससे दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपी ने महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा।
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 10:07 UTC