असम : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस से निष्कासित दो विधायक, पार्टी पर लगाया अनुशासनहीनता का आरोप - News Summed Up

असम : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस से निष्कासित दो विधायक, पार्टी पर लगाया अनुशासनहीनता का आरोप


असम : भाजपा में शामिल हुए कांग्रेस से निष्कासित दो विधायक, पार्टी पर लगाया अनुशासनहीनता का आरोपकांंग्रेस पार्टी से निष्कासित दोनों नेताओं ने राजधानी गुवाहाटी में राज्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली है। भाजपा में शामिल होने के बाद दोनों नेताओं ने कांग्रेस को अनुशासनहीन और दशाहीन पार्टी बताया है।गुवाहाटी, एएनआइ। असम में कांग्रेस पार्टी से निष्कासित विधायक राजदीप गोवाला और अजंता नेग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दोनों नेताओं ने राजधानी गुवाहाटी में राज्य मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन कर ली है। बता दें कि दोनों नेताओं को कांग्रेस ने कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निकाल दिया था।पार्टी में शामिल होने के बाद अजंता नेग ने कहा, 'कांग्रेस में कोई अनुशासन नहीं है और पार्टी दिशाहीन है। उनके राष्ट्रीय नेतृत्व को जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की परवाह नहीं है। वहीं, राजदीप गोवाला ने कहा, 'कांग्रेस एक दिशाहीन पार्टी है।'There is no discipline in Congress and the party is directionless. Their national leadership doesn't care about grassroots workers think: Ajanta Neog "Congress is a visionless party," says Rajdeep Gowala. https://t.co/nXXJZB6lIr" rel="nofollow pic.twitter.com/KA4monJBSnअसम में सरकारी मदरसे बंद करने के लिए विधानसभा में पेश किया गया विधेयकअसम में 610 सरकारी मदरसे हैं, जिन्हें बंद करने के लिए विधानसभा में विधेयक पेश किया गया है। भारी हंगामे के बीच तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्य के शिक्षा एवं वित्त मंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने विधेयक को सदन के पटल पर रखा। इसके तहत एक अप्रैल, 2021 से सरकारी मदरसों को सामान्य स्कूलों में बदलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। हालांकि इस दौरान विपक्षी दलों कांग्रेस और एआइयूडीएफ ने विधेयक का जमकर विरोध किया।13 दिसंबर को इसे लेकर एक प्रस्ताव को राज्य कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई थी। राज्य सरकार का कहना है कि वो 'शिक्षा को धर्मनिरपेक्ष' बनाना चाहती है इसलिए यह निर्णय लिया गया है। इसके तहत राज्य में 198 उच्च मदरसे और 542 अन्य मदरसे किसी अन्य सामान्य शैक्षणिक संस्थान के रूप में संचालित होंगे। अक्टूबर में, सरमा ने घोषणा की थी कि राज्य में सभी सरकारी मदरसों और संस्कृत स्कूलों को बंद किया जाएगा।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran December 29, 2020 10:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */