Hindi NewsLocalChandigarhAman Arora Said Why Did The 56 inch Chest With Eyes Stole From The QuestionsAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपकिसान निधि पर PM पर तंज: AAP नेता बोले- सवाल से भाग क्यों रहे 56 इंच वाले, हम भगत सिंह की तरह उठाते रहेंगे आवाजचंडीगढ़ 14 घंटे पहलेकॉपी लिंककिसान बिलों पर AAP के वरिष्ठ नेता और सुनाम से विधायक अमन अरोड़ा ने PM मोदी को ललकारा।PM किसान निधि सम्मान योजना के अंतर्गत भारत सरकार ने दिसंबर 2020 से मार्च 2021 की इंस्टॉलमेंट रिलीज कीइस दौरान PM मोदी से AAP के वरिष्ठ नेता भगवंत मान और संजय सिंह ने किसान बिलों को लेकर सवाल कियाPM किसान निधि सम्मान योजना के अंतर्गत भारत सरकार ने दिसंबर 2020 से मार्च 2021 की इंस्टॉलमेंट रिलीज की है। यह इंस्टॉलमेंट PM मोदी ने रिलीज की और इस दौरान AAP के वरिष्ठ नेता भगवंत मान और संजय सिंह ने जब PM मोदी से किसान बिलों को लेकर सवाल किया और इनके विरोध में नारे लगाए तो सामने से कोई जवाब नहीं आया। इस पर AAP विधायक अमन अरोड़ा ने 56 इंच की छाती वाले सवाल सका जवाब देने से क्यों डर रहे हैं।चंडीगढ़ में सेक्टर 39 स्थित सर्किट हाउस में AAP कार्यालय में उन्होंने मीडिया से बातचीत में अमन ने कहा कि पीएम मोदी को किसानों के साथ मीटिंग का खेल खेलना खत्म करना चाहिए और काले कानून कृषि बिल को वापस लेना चाहिए। आम आदमी पार्टी को किसानों का हितैशी होने का दावा करने की जरूरत नहीं है। उन्होंने अपनी जिम्मेदारी पंजाब, हरियाणा और देश के किसानों के प्रति अदा की है। बाकी सभी राजनीतिक पार्टियों के लोग बयानबाजी कर रहे हैं, जिनमें से कुछ जंतर-मंतर पर धरने पर बैठे।अकाली दल के कुछ लोग ट्विटर पर तो सवाल पूछते हैं पर जब PM मोदी की आंखों में आंखाें मिलाकर सवाल करने का मौका मिलता हे तो भाग जाते हैं। लेकिन हमारे नेताओं को आज मौका मिला और जब उन्होंने PM की आंखों में आंखें डालकर सवाल किया तो 56 इंच की छाती वाले PM सवालों के जवाब क्यों नहीं दे पाए? उन्होंने आगे कहा कि जब तक सरकार इन तीनों कानूनों को वापस नहीं ले लेती तब तक सरकार की आंखों में आंखें डालकर सवाल करते रहेंगे। व बोले, ब्रिटिश काल में भगत सिंह ने इसी असेंबली में बम फोड़ा था वैसे ही हम बुलंदी से अपनी आवाज उठाते रहेंगे।
Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 12:44 UTC