पाइप लाइन डालने का काम शुरू, जल्द मिलेगा साफ पानी - News Summed Up

पाइप लाइन डालने का काम शुरू, जल्द मिलेगा साफ पानी


संवाद सहयोगी, जालौन : जल निगम की ओर से नगर में पाइप लाइन डाली गई है। पाइप लाइन से नगर में जलापूर्ति शुरू होनी है। नई पाइप लाइन से जलापूर्ति कराने के लिए जल संस्थान काम कर रहा है। अभी तक लोगों को दूषित पानी मिल रहा है। आए दिन आम लोग इस समस्या की शिकायतें भी उच्चाधिकारियों से कर रहे हैं।नगर के प्रमुख मार्गों पर बने सीसी मार्ग पर जल निगम द्वारा लोहे की पाइप लाइन डाली गई है। पाइप लाइन डालने का काम डेढ़ वर्ष से चल रहा जो आज भी अधूरा है। जल निगम द्वारा तहसील मार्ग, सब्जी मंडी, छत्रसाल इंटर कॉलेज मार्ग, बस स्टैंड मार्ग पर लोहे की पाइप लाइन डालने का काम पूरा हो गया है। जर्जर पाइप लाइनों की जगह नई पाइप लाइन से जलापूर्ति करने के लिए जल संस्थान द्वारा नया चेंबर बनाया जा रहा है। नया चेंबर बनने के बाद टंकी से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। अवर अभियंता आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि काम चल रहा है। अभी टेस्टिग होगी। इसके बाद नई पाइप लाइन से कनेक्शन दिए जाएंगे।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 25, 2020 12:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */