कार्टून नेटवर्क (Cartoon Network) की वेबसाइट कई देशों में हैक हुई. ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक, कार्टून नेटवर्क की वेबसाइट को 16 देशों में हैक किया गया. हैकर्स ने कार्टून नेटवर्क के वीडियो के बदले अरेबिक मीम्स, ब्राजीलियन हिप-हॉप सॉन्ग यहां तक की ब्राजीलियन मेल स्ट्रिपर्स वीडियो को भी दिखाया. ट्विटर पर लोगों ने स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं और बताया है कि कार्टून नेटवर्क की वेबसाइट पर एडल्ट वीडियो नजर आ रहे हैं. कार्टून नेटवर्क यूके और कार्टून नेटवर्क रूस के अलावा किसी वेबसाइट की हैक होने की खबर नहीं आई है.
Source: NDTV May 10, 2019 05:37 UTC