कश्मीर / मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी की दो हफ्ते की ट्रेनिंग शुरू, पहला फोटो सामने आया - News Summed Up

कश्मीर / मानद लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी की दो हफ्ते की ट्रेनिंग शुरू, पहला फोटो सामने आया


15 अगस्त तक कश्मीर में ड्यूटी करेंगे भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनीधोनी को दिन-रात दोनों शिफ्टों में ड्यूटी करना होगी, वे अन्य सैनिकों के साथ बैरक में ही रहेंगेDainik Bhaskar Aug 01, 2019, 06:46 PM ISTखेल डेस्क. सामान वजन 3 मैगजीन 5 किलो वर्दी 3 किलो जूते 2 किलो 3 से 6 ग्रेनेड 4 किलो हेलमेट 1 किलो बुलेटप्रूफ जैकेट 4 किलोड्यूटी में क्या करेंगे धोनी1. गश्त: श्रीनगर के बादामी बाग कैंट एरिया में धोनी 8-10 सैनिकों के दस्ते में गश्त करेंगे। उन्हें बुलेटप्रूफ जैकेट, एके-47 राइफल और 6 ग्रेनेड दिए जाएंगे। इस ड्यूटी का मकसद लोगों के साथ मेल-मिलाप और इलाके से खुफिया जानकारियां जुटाना होता है।2. गार्ड ड्यूटी: धोनी को बतौर गार्ड यूनिट की रखवाली का काम मिलेगा। यह काम 4-4 घंटे की दो शिफ्ट में होगा। यह दिन और रात, दोनों तरह की ड्यूटी है। दिन की ड्यूटी होने पर धोनी को सुबह 4 बजे उठना होगा। रात की ड्यूटी होने पर उन्हें सुबह जल्दी उठने से छूट मिलेगी।3. पोस्ट ड्यूटी: उन्हें बंकर में बिना पलक झपके खड़े रहना पड़ सकता है। ऐसा 2-2 घंटे की शिफ्ट में तीन बार होगा। यह ड्यूटी धोनी के धैर्य की परीक्षा लेगी। चुपचाप खड़े रहना और बिना हिले लगातार लोगों को आते-जाते देखते रहना, इस ड्यूटी का सबसे अहम काम है।


Source: Dainik Bhaskar August 01, 2019 13:07 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */