सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को चिट्ठी लिखकर चुनाव में कर्मचारियों के कामकाज की जानकारी मांगी है. मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ सरकारी कर्मचारियों के चुनाव के दौरान कामकाज और रवैये का सर्टिफिकेट चाहते हैं, हालांकि ये सर्टिफिकेट कर्मचारी नहीं कांग्रेस के कार्यकर्ता देंगे जिसके लिए उन्होंने प्रदेश की जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों एवं पार्टी के लोकसभा प्रत्याशियों को बकायदा एक खत लिखा है. बतौर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ ने लिखा है ‘चुनाव आयोग के निर्देश हैं कि चुनाव निष्पक्ष हों. बीजेपी को इस खत पर ऐतराज है, जबकि कांग्रेस को लगता है इसमें कुछ गलत नहीं है. वैसे बीजेपी अब इस खत को लेकर चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाने का मन बना रही है.
Source: NDTV May 01, 2019 21:45 UTC