ऑनलाइन होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव, वीडियो बना वेबसाइट पर करनी होगी अपलोड - News Summed Up

ऑनलाइन होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव, वीडियो बना वेबसाइट पर करनी होगी अपलोड


जागरण संवाददाता, जींद : खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग द्वारा इस बार जिला स्तरीय युवा महोत्सव आनलाइन करवाया जाएगा। इसमें संगीत, नृत्य, क्षेत्रीय पोशाक, थिएटर, ²श्य कला और अभिव्यक्ति कला के विषयों के तहत 21 तरह की प्रतियोगिताओं में युवा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। इसके लिए प्रतिभागियों को अपनी वीडियो बनाकर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इसमें 15 से 24 वर्ष का कोई भी युवा भाग ले सकता है। 27 दिसंबर से पहले प्रतिभागियों को जिला युवा महोत्सव 2020 डॉट इन वेबसाइट पर जाकर जिस भी प्रतियोगिता में भाग लेना है, उसे चुनकर वीडियो को अपलोड करना होगा। ----------------- इस तरह से होगी वीडियो अपलोड जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम विभाग में वाईसीओ ईश्वर आसरी ने बताया कि हर प्रतिभागी को जिला युवा महोत्सव 2020 डाट इन वेबसाइट पर जाना होगा। इस साइट पर युवा उत्सव से संबंधित सभी तरह की जानकारी दी गई हैं। सभी प्रतिभागियों को नियमानुसार विधा का चयन करते हुए अपने प्रदर्शन की वीडियो तैयार करनी होगी और इसे वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। वीडियो अपलोड करने की अंतिम तारीख 27 दिसंबर है। ---------------- यह हैं नियम और शर्तें जिला स्तरीय युवा उत्सव में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की आयु सीमा 15 से 24 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रत्येक प्रतिभागी अपनी विद्या में दिए गए समय अनुसार विडियो बनाकर विभाग द्वारा जारी किए गए पोर्टल पर अपलोड करेगा। प्रत्येक प्रतिभागी विडियो में अपनी विद्या की प्रदर्शन से पूर्व अपनाए संस्था का परिचय तथा जिले का नाम अवश्य रिकॉर्ड करेगा। क्लासिकल म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल सोलो में सितार, हारमोनियम, गिटार, बांसुरी, वीणा, तबला, मृदंगम आदि में से किसी एक वाद्य यंत्र को बजा सकेगा। क्लासिकल म्यूजिक वोकल सोलो में हिदुस्तानी व कर्नाटकी दोनों में से एक विद्या का गायन कर सकेगा। ----------- फॉक सांग में हरियाणवी लोक गीत होना जरूरी क्लासिकल डांस सोलो-भरत नाट्यम, कथक व कथकली में रिकॉर्डिंग संगीत का प्रयोग किया जा सकता है। फॉक डांस ग्रुप में रिकॉर्डिंग संगीत का प्रयोग किया जा सकता है। फॉक डांस में हरियाणवी गीत का प्रयोग होना अनिवार्य है। जिन विद्या में समय सीमा 2 घंटे की है वह सभी प्रतिभागी अपनी विद्या के प्रदर्शन के अंतिम 5 मिनट का विडियो अपलोड करेंगे। किसी भी विद्या के लिए प्रयोग में आने वाली सामग्री जैसे मेकअप, वेशभूषा, स्टेज सामग्री के लिए आयोजकों की ओर से किसी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा। प्रत्येक विद्या में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया जाएगा। ----------- आनलाइन मनाया जाएगा जिला युवा महोत्सव : विनोद बाला जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी विनोद बाला ने कहा कि कोविड-19 के चलते इस बार जिला युवा महोत्सव आनलाइन आयोजित किया जाएगा। इसमें भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी अपनी वीडियो बनाकर विभाग की वेबसाइट पर अपलोड कर सकते हैं। विजेता प्रतिभागी भविष्य में होने वाले हरियाणा राज्य युवा महोत्सव में भाग ले सकेंगे।डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran December 25, 2020 23:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */