पीजी में एडमिशन: पीजी कोर्स के नए सैशन की शुरूआत एक जनवरी से करने की तैयारी - News Summed Up

पीजी में एडमिशन: पीजी कोर्स के नए सैशन की शुरूआत एक जनवरी से करने की तैयारी


Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonPreparation To Start New Session Of PG Course From January 1Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपपीजी में एडमिशन: पीजी कोर्स के नए सैशन की शुरूआत एक जनवरी से करने की तैयारीगुड़गांव 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोपोस्ट ग्रेजुएशन (पीजी) कोर्स में दाखिला लेने वाले छात्रों के लिए नए सेशन की शुरुआत 1 जनवरी से होने जा रही है। ग्रेजुएशन की तरह पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए रोस्टर तैयार किया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग को देखते हुए 50-50फीसदी छात्रों को कॉलेज में ऑफलाइन कक्षाओं के लिए बुलाया जाएगा। वहीं छात्रों से उनकी राय ली जाएगी।कितने छात्र ऑनलाइन कक्षा देना चाहते हैं और कितने छात्र ऑफलाइन के तहत कॉलेज आना चाहते हैं। प्रैक्टिकल सब्जेक्ट वाले छात्रों को कॉलेज अधिक संख्या में आना होगा। छात्रों की राय के बाद ही उनका टाइम टेबल और रोस्टर सिस्टम तैयार किया जाएगा।इससे पहले ग्रेजुएशन के छात्रों यह भी नवंबर माह से कक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इन छात्रों को भी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों से कक्षाएं दी जा रही हैं। अब पोस्ट ग्रेजुएशन के छात्रों के लिए भी नियमित कक्षाएं शुरू की जाएंगी।दरअसल, पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन की प्रक्रिया के तहत ओपन काउंसलिंग के तहत दाखिले दिए जा रहे हैं। बीते गुरुवार से कॉलेजों में पीजी कोर्स की खाली सीटों पर दाखिले के लिए फिजिकल काउंसलिंग शुरू की गई थी। जिसके तहत यह प्रक्रिया 5 जनवरी तक चलेगी। काउंसलिंग के लिए छात्रों को रोजाना सुबह 11:00 बजे से पहले अपनी अटेंडेंस दर्ज करवानी पड़ेगी।


Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 22:59 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */