उत्सव: क्रिसमस पर चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई, घरों में केक काटकर खुशियां मनाई - News Summed Up

उत्सव: क्रिसमस पर चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई, घरों में केक काटकर खुशियां मनाई


Hindi NewsLocalRajasthanSikarPrayer Meetings Were Held In The Church On Christmas, Cake Was Celebrated In HomesAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपउत्सव: क्रिसमस पर चर्च में प्रार्थना सभाएं हुई, घरों में केक काटकर खुशियां मनाईसीकर 5 घंटे पहलेकॉपी लिंकशहर में यीशु मसीह के जन्मोत्सव पर क्रिसमस पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर चर्च में आने वाले अनुयायिओं को सोशल डिस्टेंस के तहत बिठाया गया। शांति नगर स्थित सेंट बरनबस चर्च के फादर सैद्रक कराड़ ने बताया कि हमने कोविड-19 के नियमों काे ध्यान में रखते हुए चर्च में तीन बार में प्रार्थना सभाएं आयोजित करवाईं। सभी को दूरी से बिठाया गया।उन्हें सेनेटाइजर से हाथ साफ करवाए व मास्क भी पहनने की अपील की। चर्च में प्रार्थना सभा में फादर सैद्रक कराड़ ने प्रभु यीशु मसीह का संदेश सुनाया। बच्चों ने भजनों की प्रस्तुतियां भी दी। बच्चों ने बाइबल के वचन सभी को सुनाए। इस दौरान चर्च में केट काटकर सेलिब्रेशन किया गया और सभी को चॉकलेट व मिठाई भी बांटी गई। इसके बाद सभी लोगों ने परमेश्वर से आशीष मांगी।कार्यक्रम के बाद भी लोग चर्च में फादर से आशीष लेने के लिए आते रहे। क्रिसमस पर्व पर लोगों ने अपने-अपने घरों में रोशनी की। घरों में मिठाईयां बनाई गई और एक दूसरे के घर गए। क्रिसमस ट्री को बहुत ही आकर्षक रूप से सजाया गया और लाइटिंग की गई।ऑनलाइन माध्यम से मनाया गया क्रिसमस डेरामलीला मैदान स्थित ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल ने कोरोना काल में ऑनलाइन माध्यम से क्रिसमस डे मनाया। एकेडमिक हेड पूनम शर्मा ने कक्षा केजी से लेकर कक्षा 3 तक के विद्यार्थियों के घर पहुंचकर विद्यालय की तरफ से गिफ्ट प्रदान कर क्रिसमस डे सेलिब्रेट किया। इसी कड़ी में क्रिसमस डे के दिन कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों हेतु ऑनलाइन ‘फायर लेस कुकिंग’ कार्यक्रम रखा गया।जिसमें अभिभावकों के सहयोग से छात्रों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। विद्यालय की प्राचार्य गीता शर्मा ने इस अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दी। लोगों ने खुशियां मनाई और बच्चों को गिफ्ट दिए। सांता क्लॉज ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर विभिन्न हिस्सों में जाकर बच्चों व बड़ों को अलग-अलग गिफ्ट दिए।क्रिसमस पर संता ने बांटी ढ़ेरों खुशियांजयपुर-बीकानेर बाईपास रोड सीकर स्थित फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल में क्रिसमस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रिंसिपल सीमा सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि क्रिसमस पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के घर जाकर सांता ने उन्हें सरप्राइज उपहार बांटे। अचानक सांता को सामने देखकर बच्चों व अभिभावकों ने उनका स्वागत दिल खोलकर किया। अभिभावकों ने फ्लोरेटो वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधन व प्रयास की प्रशंसा की। बच्चों ने गाने एवं नृत्य के माध्यम से एक-दूसरे को क्रिसमस की बधाइयां दी।


Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 22:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */