Hindi NewsLocalDelhi ncrGurgaonFive Thousand Students At The International Geeta Festival Online Chanted The Verses Of Geeta TogetherAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपगीता जयंती: अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में ऑनलाइन पांच हजार स्टूडेंट्स ने एक साथ किया गीता के श्लोकों का उच्चारणगुड़गांव 6 घंटे पहलेकॉपी लिंकअंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के मौके पर शुक्रवार को जिले के 5 हजार छात्रों ने एक साथ गीता के श्लोकों का उच्चारण किया। कोविड कि चलते इस बार स्कूलों में ऑनलाइन तरीके से ही यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। गीता महोत्सव को लेकर 17 दिसंबर से 25 दिसंबर तक प्रतियोगिताओं का आयोजन स्कूल स्तर पर करवाया गया।जैकबपुरा सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल सुनील शर्मा ने बताया कि दोपहर 12:00 बजे यह उच्चारण सभी छात्रों की ओर से सामूहिक रूप से किया गया। जिसमें जिले के 50 स्कूल शामिल रहे। इसमें गुड़गांव के सेक्टर 4/7 सरकारी स्कूल, खांडसा स्कूल, मॉडल संस्कृति स्कूल, गुड़गांव गांव स्कूल, सोहना सरकारी स्कूल, भोंडसी स्कूल, स्कूल जीवन ज्योति स्कूल समेत अन्य संस्थाओं के छात्र शामिल रहे।गीता जयंती के सबसे अधिक आकर्षण कार्यक्रमों में से स्कूली छात्रों द्वारा भगवत गीता के श्लोकों का सामूहिक पाठ रहा। प्रदेश के प्रत्येक जिले के करीब 5 हजार छात्र इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 22:41 UTC