ऑनलाइन रोजगार: ऑनलाइन रोजगार मेला आज सेसवाई माधोपुर 18 घंटे पहलेकॉपी लिंकजिला रोजगार कार्यालय 18 से 24 अगस्त तक ऑनलाइन रोजगार मेला आयोजित कर रहा है। कोरोना को देखते हुए ये ऑनलाइन मेला आयोजित हो रहा है। जिला रोजगार अधिकारी विवेक भारद्वाज ने बताया कि निजी क्षेत्र की 4 कम्पनियां श्री राजस्थान सिनटैक्स डूंगरपुर, चैकमेट सिक्योरिटी सर्विसेज गुजरात, श्रीवास फाउन्डेशन जयपुर और ड्यून्स फैक्ट्री जयपुर इस रोजगार मेले के माध्यम से 250 सुरक्षा गार्ड, सॉफ्टवेयर सेल्स एक्ज्यूकेटिव, डॉट नेट डवलपर भर्ती करेगी। 18 से 30 साल आयु वर्ग के अभ्यर्थी https://forms.gle/8rAK2wUNtxyvSiym7 पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के फेसबुक पेज www.facebook.com/mccrajsm को लाइक करें या वाट्सएप 7085969287 से जुड़े।
Source: Dainik Bhaskar August 17, 2020 23:26 UTC