तुला राशिफल 18 अगस्त: लक्ष्यों की सफलतापूर्वक प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा - News Summed Up

तुला राशिफल 18 अगस्त: लक्ष्यों की सफलतापूर्वक प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा


आजीविका: तुला राशि के जातकों हेतु आज के दिन व्यापार में लाभ की स्थितियां उत्तम बनी हुई हैं, नए अवसरों की प्राप्ति होगी। अधिकारियों से सम्मान की प्राप्ति होगी। राजकीय पक्ष से व्यापार कर रहे जातकों को नवीन अवसरों का लाभ होगा। वकालत तथा चिकित्सा से जुड़े जातकों की प्रतिष्ठा का विस्तार होगा। कार्यों का बोझ बढ़ा हुआ रहेगा परन्तु लक्ष्यों की सफलतापूर्वक प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।पारिवारिक जीवन: पिता के आशीर्वाद से शुरू किए सभी कार्यों में सफलता की प्राप्ति होगी। भाई बहनों से संबंधित किसी सुखद समाचार की प्राप्ति होगी, संबंधों में सुधार होगा। जीवनसाथी आपके सभी प्रयत्नों में आपका पूर्ण सहयोग करेगा। संतान के भविष्य के प्रति चिंतित रहेंगे। प्रेम जीवन में अधिक अपेक्षाएं निराशा का कारण बन सकती हैं।आर्थिक स्थिति : स्वरोज़गार से जुड़े जातकों को लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में निरंतर सुधार बना हुआ है, राजकीय क्षेत्र से आर्थिक लाभ की सम्भावना है।स्वास्थ्य: स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। गठिया के रोग से ग्रसित जातकों को घुटनों के दर्द से कष्ट संभव है। व्यायाम से लाभ होगा।उपाय: व्यावसायिक प्रतिस्पर्धा पर विजय हेतु मंदिर में जा कर हनुमानजी की मूर्ति की 11 बार परिक्रमा करें, लाभ होगा।ज्योतिषाचार्य शिवेंद्र आर्य


Source: Navbharat Times August 17, 2020 22:04 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */