आजीविका: आज का दिन आपके लिए भाग्य का साथ मिलेगा तथा लाभदायक में वृद्धि करने वाला होगा। रोज़गार के क्षेत्र में आ रही समस्यायों का समाधान मिलेगा। न्यायालय से संबंधित कार्यों में आपको लाभ प्राप्त होगा। व्यापार में परिस्थितियों के परिवर्तन से स्थायित्व की प्राप्ति होगी। जोखिम भरे निवेशों में भाग्य आपका पूर्ण साथ देगा। छात्रों के लिए उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।पारिवारिक जीवन: माता पिता से स्नेह तथा आशीर्वाद प्राप्त होगा। अपने उत्तरदायित्व के निर्वाहन से आपको मानसिक संतुष्टि की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग बना रहेगा परन्तु उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान बनाएं रखें। ससुराल पक्ष के छोटे सदस्यों से सम्बन्ध मधुर होते जायेंगे। पिता का सहयोग आपको विषम परिस्थितियों से लड़ने में मदद करेगा। किसी छोटी धार्मिक यात्रा से मानसिक शांति मिलेगी।आर्थिक स्थिति : आकस्मिक धन लाभ के योग हैं, व्यापारियों को आय के नए स्रोतों से धन लाभ होने के संकेत हैं।स्वास्थ्य: पेट सम्बंधित कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है, स्वच्छ जल का सेवन करें, विषाणुजनित रोगों से सावधान रहें।उपाय: किसी धार्मिक अनुष्ठान में सहयोग से आपके भाग्य में वृद्धि होगी।ज्योतिषाचार्य शिवेंद्र आर्य
Source: Navbharat Times August 17, 2020 22:04 UTC