ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 26 नए शब्‍द शामिल, आधार, हड़ताल, शादी जैसे भारतीय शब्‍दों को मिली जगह - News Summed Up

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में 26 नए शब्‍द शामिल, आधार, हड़ताल, शादी जैसे भारतीय शब्‍दों को मिली जगह


नई दिल्‍ली, पीटीआइ। ऑक्सफोर्ड एडवांस लर्नर्स डिक्शनरी (Oxford Advanced Learner's Dictionary) के नवीनतम संस्करण में हर साल की तरह इस बार भी भारतीय अंग्रेजी शब्‍दों को जगह मिली है। इस बार इसमें आधार, चॉल, डब्‍बा, हड़ताल और शादी जैसे 26 नए भारतीय अंग्रेजी शब्दों को शामिल किया गया है। डिक्‍शनरी के इस 10वें संस्‍करण में 384 भारतीय अंग्रेजी शब्द हैं। शुक्रवार को लॉन्‍च किए गए इस संस्‍करण में चैटबोट, फेक न्‍यूज और माइक्रोप्लास्टिक जैसे 1,000 नए शब्द भी शामिल किए गए हैं।ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (Oxford University Press, OUP) ने कहा कि डिक्शनरी में भाषा परिवर्तन और उसके विकास पर ध्यान केंद्रित किया गया है। साथ ही यह सुनिश्चित किया है कि नए संस्करण में इस्‍तेमाल की गई भाषा और दिए गए उदाहरण समय के साथ प्रासंगिक और अपडेट हों। नया संस्करण ऑक्सफोर्ड लर्नर्स डिक्शनर्स वेबसाइट (Oxford Learner's Dictionaries website) और एप के जरिए इंटरैक्टिव ऑनलाइन सपोर्ट के साथ उपलब्‍ध होगा।ऑक्सफोर्ड लर्नर्स डिक्शनर्स वेबसाइट (Oxford Learner's Dictionaries website) में ऑडियो वीडियो ट्यूटोरियल्स, वीडियो वॉकथ्रू, सेल्फ स्टडी एक्टिविटीज और उन्‍नत iWriter और ieakeaker टूल्स जैसे एडवांस फीचर्स भी शामिल हैं। ऑक्‍सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस (OUP) की प्रबंध निदेशक (शिक्षा प्रभाग) फातिमा दादा ने बताया कि संस्करण में 26 नए भारतीय अंग्रेजी शब्दों को जगह मिली है जिनमें 22 शब्द मुद्रित शब्दकोश में जबकि अन्य चार डिजिटल संस्करण में शामिल किए गए हैं।शब्दकोश में कुछ शब्द हिंदी के हैं, जिसका इस्तेमाल भारत में अंग्रेजी और हिंदी बोलने वाले लोग आमतौर पर करते हैं। कुछ अन्य नए भारतीय शब्द जैसे आंटी (अंग्रेजी शब्दकोश में पहले से शामिल, भारतीयता 'चाची' के संदर्भ में), बस स्टैंड, डीम्ड यूनिवर्सिटी, एफआईआर, नॉन-वेज, रिड्रेसल, टेम्पो, ट्यूब लाइट, वेज और वीडियोग्राफ भी शामिल हैं। शब्दकोश के ऑनलाइन संस्करण में चार नए भारतीय अंग्रेजी शब्द करंट (बिजली), लुटेरा, लूटपाट और उपजिला (उन क्षेत्रों में से एक है जो एक जिले को प्रशासन के लिहाज से विभाजित करता है) शामिल हैं।फातिमा ने बताया कि प्रचलन और सामान्य इस्तेमाल शब्दों के चयन का मुख्य आधार बनाया गया है। हम दुनिया भर में अंग्रेजी बोलने में इस्तेमाल किए गए शब्दों का आकलन करते हैं। इसके बाद शब्दों को गहन परीक्षण प्रक्रिया से गुजारा जाता है। उन्‍होंने यह भी बताया कि डिक्‍शनरी के एप पर 86,000 शब्द, 95,000 वाक्यांश, 1,12,000 अर्थ और 2,37,000 उदाहरण डाले गए हैं। इस शब्दकोश का 77 साल का इतिहास है और मूल रूप से इसे सन 1942 में जापान में प्रकाशित किया गया था।Posted By: Krishna Bihari Singhडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 24, 2020 10:55 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */