आदित्य रॉय कपूर ने दीवा धवन को डेट करने से किया इनकार, शादी की बात को भी नकारा - News Summed Up

आदित्य रॉय कपूर ने दीवा धवन को डेट करने से किया इनकार, शादी की बात को भी नकारा


आदित्य रॉय कपूर ने दीवा धवन को डेट करने से किया इनकार, शादी की बात को भी नकारानई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म एक्टर आदित्य रॉय कपूर अक्सर मॉडल दिवा धवन के साथ रिलेशनशिप में होने से इनकार करते हैं लेकिन मॉडल और एक्ट्रेस दीवा धवन को आदित्य रॉय कपूर के घर पर कई बार स्पॉट किया गया हैl आदित्य रॉय कपूर जब भी खबरों में आते हैं, तो उनके मॉडल-एक्ट्रेस दीवा धवन के साथ के रुमर्ड अफेयर के बारे में भी लिखा जाता है।इस बारे में मीडिया का ध्यान तब गया जब दोनों को 2018 में एक डिनर डेट पर एक रेस्तरां से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया था। हालांकि आदित्य या दीवा में से किसी ने भी ऑन रिकॉर्ड अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। आदित्य ने हमेशा दीवा धवन को ‘खास दोस्त’ की श्रेणी में ही रखा है। मुंबई मिरर को दिए इंटरव्यू में आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि वह और दीवा सालों से अच्छे दोस्त हैं और उनके बीच कुछ नहीं पक रहा है।उन्होंने उनकी शादी की अफवाहों को भी खारिज कर दिया। इस बारे में बताते हुए आदित्य रॉय कपूर ने कहा, ‘उसने एक अच्छा बयान दिया, यह कहते हुए कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है और मैंने भी इसे दोहराया है। मुझे लगता है कि इसे इस बात से हवा मिलती है कि हम अक्सर डिनर पर देखें जाते है। हम सालों से दोस्त हैं और अभी कुछ समय से मुलाकात भी नहीं हुई है। शादी मेरे लिए दूर की कौड़ी है। मैं जल्दबाजी में नहीं हूं।’इसके विपरीत कपल से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया कि दीवा को आदित्य के घर पर कई बार स्पॉट किया गया है। इससे यह बात तो क्लियर है कि आदित्य अभी भी यह मानने को तैयार नहीं है कि वह दीवा को डेट कर रहे हैlहालांकि यह तो केवल समय ही बताएगा। काम के मोर्चे पर आदित्य रॉय कपूर इन दिनों फिल्म मलंग के प्रमोशन में व्यस्त हैं, इसमें दिशा पाटनी, अनिल कपूर और कुणाल खेमू की भी अहम भूमिकायें हैं। इस फिल्म का निर्देशन मोहित सूरी ने किया है और यह फिल्म 7 फरवरी, 2020 को रिलीज होगी।Posted By: Rupesh Kumarडाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस


Source: Dainik Jagran January 24, 2020 10:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */