राहत / रघुवीर में सीलियम आग: बेकार बह गया 3 करोड़ लीटर पानी, बन गया तालाब - News Summed Up

राहत / रघुवीर में सीलियम आग: बेकार बह गया 3 करोड़ लीटर पानी, बन गया तालाब


200 मीटर की दूरी पर सारा पानी जमा हो गया90 प्रतिशत पानी बेकार बह गयाDainik Bhaskar Jan 24, 2020, 04:21 PM ISTसूर्यकांत तिवारी, सूरत. रघुवीर सीलियम टेक्सटाइल मार्केट की आग को बुझाने में दमकल विभाग ने इतना पानी बहा दिया कि सूखा तालाब भर गया। मंगलवार काे तड़के सारोली में स्थित रघुवीर सीलियम में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड ने 3 करोड़ लीटर पानी का इस्तेमाल किया। इस पानी से एक महीने पहले सूखा तालाब लबालब भर गया है।90 प्रतिशत पानी बेकार बह गयास्थानीय लोगों ने बताया कि तालाब करीबन एक एकड़ में फैला हुआ है। उधर, दमकल विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग को बुझाते समय 90 फीसदी पानी बेकार बह गया। रघुवीर सीलियम टेक्सटाइल मार्केट के पीछे ही 200 मीटर की दूरी पर एक तालाब है। मार्केट में लगी आग को बुझाते समय पानी बहकर तालाब में जमा हो रहा था। रघुवीर सीलियम मार्केट के एलिवेशन और स्ट्रक्चर के कारण पानी बेकार बह रहा था।व्यापारी दुकान में जाने की जिद पर अड़ेगुरुवार को व्यापारी रघुवीर सीलियम के बाहर जमा हो गए। व्यापारियों ने कहा कि हमें अंदर जाने दो जो कपड़ा जलने से बच गया है उसे बाहर निकाल लेते हैं। पुलिस ने व्यापारियाें को रोकते हुए कहा कि अंदर अभी भी बहुत खतरा है। व्यापारी अंदर जाने की जिद पर अड़े रहे, पर पुलिस ने जाने नहीं दिया। पूणा थाने के इंस्पेक्टर ने व्यापारियों को समझाते हुए कहा कि बुधवार को स्लैब टूटकर गिर गया था। गुरुवार को दोपहर 12 बजे फोरेंसिक विभाग की टीम रघुवीर सीलियम मार्केट में पहुंच गई। फोरेंसिक विभाग की टीम, जीईबी, सूडा के अधिकारी और पुलिस की टीम एफएसएल की जांच के लिए मार्केट में सेम्पल लेने गई थी। टीम को सेम्पल लेने में कई घंटे लग गए।फायर का पत्र लेने को कोई तैयार नहींफायर विभाग ने रघुवीर सीलियम मार्केट के अध्यक्ष को डाक से पत्र भेजा था, पर इसे लेने को तैयार नहीं था। अंतत: यूबी सुमरा ने पत्र लिया। व्यापारी सहमे हुए हैं। आग लगने के तीसरे दिन गुरुवार को दोपहर करीबन 1:00 बजे रघुवीर सीलियम मार्केट की दूसरी मंजिल से धुआं निकल रहा था। धुआं निकलते देख व्यापारी चौंक उठे।


Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 10:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */