मंडावा में भाजपा की सुशीला सीगड़ा और खींवसर में आरएलपी के नारायणलाल बेनीवाल से होगा मुकाबलाDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 04:34 PM ISTजयपुर. राजस्थान में 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा के उप चुनावों में कांग्रेस ने रविवार दोपहर को अपने पार्टी प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी। जिनमें कांग्रेस पार्टी ने झुंझुनूं की मंडावा विधानसभा सीट से रीटा चौधरी को प्रत्याशी पद पर मुहर लगाई है। वहीं, नागौर जिले में खींवसर विधानसभा क्षेत्र से हरेंद्र मिर्धा को पार्टी प्रत्याशी बनाया है। अब ये दोनों उम्मीदवार सोमवार को नामांकन दाखिल करेंगे।इन दोनों का मुकाबाला मंडावा में भाजपा की प्रत्याशी सुशीला सीगड़ा व खींवसर में आरएलपी के नारायणलाल बेनीवाल से मुकाबला होगा। कांग्रेस की प्रत्याशी रीटा चौधरी और खींवसर के प्रत्याशी हरेंद्र मिर्धा दिग्गज राजनीतिक परिवारों से आते है।पिछले विधानसभा चुनावों में मंडावा में नरेंद्र खींचड़ और खींवसर से आरएलपी के प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने जीत हासिल की थी। इन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवारों को हराया था। लेकिन, लोकसभा चुनाव में हनुमान बेनीवाल और मंडावा से नरेंद्र खींचड़ को भाजपा ने उम्मीदवार बनाया।ये दोनों सांसद का चुनाव जीते। इससे मंडावा व खींवसर से विधानसभा सीट खाली हो गई थी। इससे यहां 21 अक्टूबर को उप चुनाव होना तय हुआ था। इनमें खींवसर सीट पर आरएलपी और भाजपा गठबंधन है।यह सीट अहम मानी जा रही है क्योंकि अब देखना यह होगा कि यह सीट जनता कद्दावर मिर्धा परिवार के सदस्य हरेंद्र मिर्धा को जीत के रूप में देते है या फिर हनुमान बेनीवाल पर भरोसा जताकर उनके भाई नारायणलाल बेनीवाल को जीताती है।
Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 10:07 UTC