रायपुर के कटोरा तालाब इलाके में रहता था मृतक, लाखों की स्पोर्ट्स और क्रूज बाइके का था शौकराइडर क्लब के मेंबर्स के साथ निकले थे टूर पर तभी हुई घटना, दुर्ग के कारोबारी पर आरोपDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 04:15 PM ISTहोशंगाबाद/पचमढ़ी। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायुपर के एक बड़े व्यापारी कपिल कक्कड़ की पचमढ़ी के एक रिसोर्ट में शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप छत्तीसगढ़ के ही दुर्ग शहर के बिल्डर हनी सिंह पर है। बताया जा रहा है कि हनी सिंह ने अपने गनमैन की पिस्टल से कपिल कक्कड़ को गोली मारी है। पुलिस ने आरोपी हनी और उसके गनमैन को गिरफ्तार कर लिया है।हथियार और गनमैन लाने पर हुआ विवाद
Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 10:01 UTC