बाढ़ / भारी बारिश के कारण पटना के सभी स्कूल दो दिनों तक बंद, डीएम ने जारी किए आदेश - News Summed Up

बाढ़ / भारी बारिश के कारण पटना के सभी स्कूल दो दिनों तक बंद, डीएम ने जारी किए आदेश


30 सितंबर और एक अक्टूबर को बंद रहेंगे पटना के सभी स्कूलमौसम विभाग ने पटना के लिए जारी किया येलो अलर्टDainik Bhaskar Sep 29, 2019, 04:30 PM ISTपटना. पटना में 4 दिनों से लगातार भारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई घरों और स्कूलों में पानी भर गया है। डीएम कुमार रवि ने पटना के सभी स्कूलों को अगले दो दिनों तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।डीएम ने बताया कि राजधानी के बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य जारी है। अगर कोई जरूरी काम हो तभी लोग घर से निकलें। प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम बाढ़ प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी है। प्रशासन अलर्ट पर है।पटना में शनिवार को 177 मिमी बारिश हुई, येलो अलर्ट जारीपटना में शनिवार को बारिश का पिछले 10 साल का रिकॉर्ड टूट गया। पटना में शनिवार को 177 मिमी बारिश हुई। इससे पहले 3 सितंबर 2013 को चौबीस घंटे के दौरान 158 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। रविवार को भी पूरी राजधानी में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पटना के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।


Source: Dainik Bhaskar September 29, 2019 10:06 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */