आपदा को बनाया अवसर: 6 स्टेशनों का अपग्रेडेशन साथ कर रेलवे ने 65 लाख बचाए, उससे विकसित किया नया स्टेशन ​ - News Summed Up

आपदा को बनाया अवसर: 6 स्टेशनों का अपग्रेडेशन साथ कर रेलवे ने 65 लाख बचाए, उससे विकसित किया नया स्टेशन ​


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurRailways Saved 65 Lakhs By Upgradation Of 6 Stations, Developed A New Station From Itआपदा को बनाया अवसर: 6 स्टेशनों का अपग्रेडेशन साथ कर रेलवे ने 65 लाख बचाए, उससे विकसित किया नया स्टेशन ​जयपुर एक दिन पहले लेखक: शिवांग चतुर्वेदीकॉपी लिंकरशीदपुर खोरी नया स्टेशन, पेसेंजर ट्रेनें रुक सकेंगी।कोरोना काल में रेलवे ने आपदा को अवसर में बदला है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने 6 स्टेशनों पर ट्रैक और सिग्नलिंग सिस्टम अपग्रेड का काम एकसाथ कराया और 65 लाख रु. बचा कर रशीदपुर खोरी नया ऑपरेशनल स्टेशन विकसित कर दिया। सीनियर डीसीएम मुकेश सैनी के अनुसार डीआरएम नरेंद्र और सीनियर डीएसटीई किशन स्वरूप ने जयपुर मंडल में जयपुर-सीकर-लक्ष्मणगढ़ लाइन पर रिकॉर्ड समय में उक्त नया स्टेशन तैयार किया है।अलग-अलग काम कराते तो लगते 90 लाख, साथ कराया तो 25 लाख में निपट गयारेलवे को 6 स्टेशनों पर ट्रैक मरम्मत, सिग्नलिंग सिस्टम अपग्रेडेशन जैसे कई अहम तकनीकी काम कराने थे। यह काम अलग-अलग कराया जाता तो लगभग 90 लाख रुपए लागत आती। एकसाथ काम कराने से संबंधित सामग्री साथ आई और ट्रेनों का केंसिलेशन खर्च भी बचा। ऐसे में कार्यों की कुल लागत 25 लाख रुपए ही आई। इससे 70 लाख रुपए की बचत हुई, जिससे नया स्टेशन बनाया गया।थिक वेब स्विच डाले, ट्रेन 160 की स्पीड से दौड़ेगीसीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि जयपुर-सीकर-लक्ष्मणगढ़ सेक्शन के छह स्टेशनों पर रेल लाइनों में आधुनिक ‘थिक वेब स्विच’ इंस्टॉल किए गए हैं। इससे इस रूट पर ट्रेनें अधिकतम 160 केएमपीएच की रफ्तार से दौड़ सकेंगी।एक समय पर दो दिशाओं से चल सकेंगी ट्रेनेंसीनियर डीसीएम मुकेश सैनी के अनुसार रशीदपुर खोरी स्टेशन पर नए क्रॉस ओवर प्वाइंट इंस्टॉल किए हैं। इससे एक ही समय में ट्रेनें सीकर से लक्ष्मणगढ़ और लक्ष्मणगढ़ से सीकर संचालित हो सकेंगी। डिमांड के आधार पर पेसेंजर ट्रेनें रोकी जा सकेंगी।


Source: Dainik Bhaskar October 10, 2021 23:53 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */