आज का वृष राशिफल 10 फरवरी : अच्छी कमाई का है योग, उठाएं अवसर का लाभ - News Summed Up

आज का वृष राशिफल 10 फरवरी : अच्छी कमाई का है योग, उठाएं अवसर का लाभ


आजीविका : वृष राशि वालों के लिए 10 फरवरी का दिन करियर और धन के मामले में मिलाजुला रहेगा। राशि स्वामी शुक्र ग्रहों की महफिल में शामिल होकर बडे़ फैसले ले रहे हैं ऐसे में आप भी आज कुछ बड़े फैसले ले सकते हैं। कारोबार के मामले में लिए गए फैसले लंबे समय में आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में महिला वर्ग से सहयोग प्राप्त होगा। अगर आपकी बॉस कोई महिला है तो आज आपकी कलात्मक और रचनात्मक क्षमता और योग्यता को समझेंगी और तारीफ भी करेंगी। कामकाज में आप लगनशीलता से जिम्मेदारियों को पूरा कर पाएंगे, सहकर्मियों से भी सहयोग मिलेगा। कारोबार में लाभ सामान्य दिनों की तरह बना रहेगा। महिलाओं के वस्त्रों का करोबार करने वाले आज अच्छी कमाई कर सकते हैं। फल सब्जियों के कारोबार में भी लाभ का योग अच्छा है। शौक मौज पर धन खर्च होगा लेकिन, व्यय करके भी खुशी मिलेगी।पारिवारिक जीवन : आज का दिन पारिवारिक जीवन के लिहाज से अच्छा है, जीवनसाथी से भरपूर सहयोग पाएंगे। किचन में भी आप एक-दूसरे की मदद करके वैलेंटाइन वीक को रोमांटिक बनाना चाहेंगे। परिवार के दूसरे सदस्य भी आज आपको सहयोग करते हुए दिखेंगे। शाम के वक्त किसी करीबी व्यक्ति का आना हो सकता है या दूर रहने वाले संबंधी से संपर्क होगा और मन में उत्साह का संचार होगा। किसी संबंधी के लिए आप कुछ खरीदारी करेंगे या अन्य रूप से धन खर्च करेंगे। दोपहर के बाद कोई खुशी मिलेगी। आज इस राशि के कुछ लोग व्रत भी रखेंगे जिसमें जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।आज आपकी सेहत : स्वास्थ्य के मामले में आज वृष राशि के लोग भाग्यशाली रहने वाले हैं। व्रत में हैं तो फलाहार जरूर कर लें, खाली पेट चाय कॉफी का प्रय़ोग कम करें, वायु विकार की शिकायत हो सकती है। रात के समय मल्टीविटामिन लेना अच्छा रहेगा।आज वृष राशि के उपाय : चीनी का दान करें और भगवान विष्णु की पूजा करें, दीप जलाएं। जीवनसाथी के हाथों से धन लेकर शुभ काम आरंभ करना लाभप्रद रहेगा।पं राकेश झा


Source: Navbharat Times February 10, 2021 00:33 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */