आजीविका : तुला राशि वालों के लिए आज का दिन आर्थिक और आजीविका के मामले में सामान्य रूप से अच्छा कहा जा सकता है। कारोबारी लोगों में धन कमाने और संचित करने की आज ललक कुछ ज्यादा ही रहेगी। कहीं पैस फंसा हो तो उसे निकालने का प्रयास सफल होगा। आज आय के नए स्रोत भी तलाश सकते हैं, फायदा होगा। इस राशि के लोग आज अपनी बोलचाल की कला और बुद्धि का लाभ भी आपनी आजीविका में प्राप्त कर सकेंगे। प्रतियोगिता और शिक्षा के मामले में भी आज दिन सकारात्मक रहेगा।पारिवारिक जीवन : घर गृहस्थी के मामले में आज आपका दिन सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी से सहयोग आप पूर्ण रूप से प्राप्त कर पाएंगे, आपके बीच बेहतर तालमेल प्यार को बढाएगा। महिलाएं आज किचन में कुछ रुचिकर बनाएंगी जिसकी तारीफ भी पाएंगी। संभव है कि कुछ लोग जीवनसाथी के साथ बाहर जाने की प्लानिंग टालकर घर पर ही रोमांटिक पलों को जीना पसंद करेंगे। बच्चों की ओर से खुशी मिलेगी।आज आपकी सेहत : आज मानसिक के साथ शारीरिक थकान भी आप महसूस करेंगे। कुछ लोगों को पेट में चुभन और कब्ज की शिकायत हो सकती है। पानी पीने में कमी मत कीजिए। बदलते मौसम से सर्दी जुकाम भी महसूस करेंगे।आज तुला राशि के उपाय : श्रीसूक्त का पाठ कीजिए, जीवनसाथी को उपहार दीजिए। केसर का तिलक शुभ रहेगा।पं राकेश झा
Source: Navbharat Times February 09, 2021 23:37 UTC