विधायक दल की बैठक: बीजेपी ने बनाई काेर कमेटी, सुबह 10 बजे तय करेगी सदन के मुद्दे - News Summed Up

विधायक दल की बैठक: बीजेपी ने बनाई काेर कमेटी, सुबह 10 बजे तय करेगी सदन के मुद्दे


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurBJP Constitutes CAR Committee, Will Decide The Issues Of The House At 10 AmAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपविधायक दल की बैठक: बीजेपी ने बनाई काेर कमेटी, सुबह 10 बजे तय करेगी सदन के मुद्देजयपुर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकराजस्थान विधानसभा के बुधवार से शुरू हो रहे बजट सत्र को लेकर भाजपा ने कमर कस ली है। अपराध, बेरोजगारी, किसानों की कर्जमाफी सहित जनमानस से जुड़े सभी मुद्दों को लेकर भाजपा सदन में सरकार का घेराव करेगी। पार्टी ने नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया की अध्यक्षता में एक कोर कमेटी का गठन किया है जो सत्र के दौरान रोजाना सुबह 10 बजे बैठकर सदन में उठाए जाने वाले मुद्दे तय करेगी। भाजपा विधायक दल की मंगलवार को हुई बैठक में यह निर्णय किए गए।विधायक दल की बैठक की शुरुआत में किरण माहेश्वरी सहित चार दिवंगत विधायकों और उत्तराखंड त्रासदी को लेकर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। कटारिया की अध्यक्षता में एक कोर कमेटी का गठन किया गया। इस कमेटी में उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां सहित वरिष्ठ विधायक शामिल किए गए हैं। निजी कारणाें से पूर्व सीएम वसुंधरा राजे इस बैठक में शामिल नहीं हाे सकी।गुटबाजी सामने आई, वसुंधरा ही हैं पार्टी की सर्वमान्य नेता : सिंघवीपूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे खेमे के विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने दाेहराया कि वसुंधरा राजे ही मेरी और पार्टी की सर्वमान्य नेता हैं। यदि उन्हें इग्नोर किया जाता है तो पार्टी के लिए अच्छा नहीं है। विधायक दल की बैठक के बाद सिंघवी ने कहा कि वसुंधरा राजे किसी ग्रुप की सदस्य नहीं बल्कि पूरे राजस्थान की नेता हैं। उन्हाेंने काेटा और बूंदी में निकाय चुनाव हारने काे लेकर संगठन की वर्किंग पर सवाल खड़े किए।


Source: Dainik Bhaskar February 09, 2021 22:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */