15 महीने का लेखा-जोखा: सवा कराेड़ वोटर्स वाले निकाय चुनावों में कांग्रेस आगे, 2.41 कराेड़ वाले गांवाें में बीजेपी - News Summed Up

15 महीने का लेखा-जोखा: सवा कराेड़ वोटर्स वाले निकाय चुनावों में कांग्रेस आगे, 2.41 कराेड़ वाले गांवाें में बीजेपी


Hindi NewsLocalRajasthanJaipurCongress Ahead In Civic Elections With 125 Crore Voters, BJP In 2.41 Crore VillagersAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप15 महीने का लेखा-जोखा: सवा कराेड़ वोटर्स वाले निकाय चुनावों में कांग्रेस आगे, 2.41 कराेड़ वाले गांवाें में बीजेपीजयपुर 9 घंटे पहलेकॉपी लिंकबदलता ट्रेंड; शहरी क्षेत्रों में कांग्रेस को पहली बार मिली बढ़त, ग्रामीण इलाकों में बीजेपी आगे निकलीपिछले 15 महीने में लगभग सभी निकायाें और 21 जिलाें के पंचायत चुनाव हाे चुके हैं। दाेनाें ही चुनाव नतीजाें काे कांग्रेस, भाजपा अपने-अपने तरीके से आंकलन कर रही है, लेकिन तथ्य यह है कि पहली बार 15 प्रतिशत शहरी आबादी वाले चुनाव में कांग्रेस आगे निकल गई है। वहीं दूसरी तरफ 30 प्रतिशत आबादी वाले गांवाें के निर्वाचन में भाजपा ने कांग्रेस काे पीछे छाेड़ दिया है। इससे दाेनाें पार्टियाें की चिंताएं बढ़ गई है, लेकिन काेई भी पार्टी सच काे स्वीकारने के लिए तैयार नहीं है।मिथक टूटे : 195 में से 123 निकायों पर कांग्रेस हावी, जिला परिषद चुनावों में भाजपा ने 21 में से 13 में बनाया बोर्डगांवाें में कांग्रेस और शहराें में बीजेपी का दबदबा हुआ करता था, लेकिन यह मिथक अब टूट गया है। नवंबर 2019 से फरवरी 2021 तक के चुनाव परिणामाें में चाराें निकाय चुनावाें में बाेर्ड बनाने में कांग्रेस काफी आगे निकल चुकी है। बीजेपी की तुलना में दाेगुना बाेर्ड पर कांग्रेस का कब्जा कर लिया है। चार चरण में हुए निकाय चुनाव में 1.18 कराेड़ से अधिक मतदाता रजिस्टर्ड थे।इनमें से 195 निकायाें में से 123 निकायाें पर कांग्रेस है ताे बीजेपी के 64 ही जगह बाेर्ड बने है। अंतिम चरण के चुनाव में बीजेपी की परफाेर्मेंस सुधारी है। जबकि पंचायत चुनावाें में बीजेपी ने ट्रेंड ताेड़ दिए। 21 जिलाें में जिला परिषद चुनाव में 2.41 कराेड़ मतदाता रजिस्टर्ड थे। बीजेपी 21 में से 13 जिलाें में अपना बाेर्ड बना था। कांग्रेस केवल 5 जिलाें में ही अपना बाेर्ड बना पाई थी। दाे जगहाें पर निर्दलीय का कब्जा रहा।21 जिलाें के मतदाता की फैक्ट फाइलदिसंबर 2020 : 21 जिलों में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए चार चरणों में चुनाव हुए। इसमें 2.41 कराेड़ का चुनाव था। अभी 12 जिलाें में चुनाव हाेने है।जिला परिषद के 636 सदस्यों में से कांग्रेस के 252, बीजेपी के 353, आरएलपी के 10, सीपीआईएम के 2 व 18 निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। 13 जिला परिषदाें में बीजेपी का बाेर्ड बना था। पांच जगह कांग्रेस और दाे जगह निर्दलीय का कब्जा रहा था।4371 पंचायत समिति सदस्यों में से कांग्रेस को 1852, बीजेपी को 1989, बसपा को 5, आरएलपी को 60, सीपीआईएम को 26 और 439 सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी ।निकाय चुनाव नवंबर 2019 : 33 लाख मतदाता छह हजार मतदाता थे। इनमें से 36 से अधिक पर कांग्रेस जीती जबकि बीजेपी का 12 का आंकड़ा था।


Source: Dainik Bhaskar February 09, 2021 22:31 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */