आईपीएल से 4 दिन पहले खत्म होगी CPL, कैरेबियाई लीग शुरू होने में बचे 15 दिनकैरेबियाई प्रीमियर लीग (CPL) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। इसे शुरू होने में बस 15 दिन और शेष रह गए हैं। 20 दिन में कुल 33 मैच खेले जाएंगे। इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने के 4 दिन पहले सीपीएल का समापन हो जाएगा। पिछले सीजन में ट्रिनबागो नाइट राडर्स ने चैंपियनशिप अपने नाम की थी।Rizwan Noor KhanCPL के नवें सीजन में उतरेंगे 6 टीमें-वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड साल 2013 से कैरेबियन प्रीमियर लीग का आयोजन कर रहा है। इस बार सीपीएल का 9वां सीजन 26 अगस्त से शुरू हो रहा है और पहले मैच में अब 15 दिन शेष रह गए हैं। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें बारबाडोस रॉयल्स, गुयाना अमेजन वॉरियर्स, जमैका तलावाज, सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रिओट्स, सेंट लूसिया किंग्स और ट्रिनबागो नाइट राइडर्स खेलेंगी।26 अगस्त से 15 सितंबर तक होंगे 33 मैच-वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड के अनुसार 9वें सीजन के सभी 33 मुकाबले सेंट किट्स एंड नेविस में खेले जाएंगे। 26 से 9 सितंबर तक हर दिन दो मुकाबले होंगे। 11 और 12 सितंबर को 3-3 मैच खेले जांएगे। जबकि, 14 सितंबर को दोनों सेमीफाइन मैच और 15 सितंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।आईपीएल की वजह से एक दिन में कई मैच-19 सितंबर से इंडियन प्रीमियर लीग शुरू होने की वजह से वेस्टइंडीज किक्रेट बोर्ड ने हर दिन दो मैच और एक दिन में 3-3 मुकाबले भी रखे हैं। सीपीएल 15 सितंबर को समाप्त होगा तो वहीं, 4 दिन बाद 19 सितंबर से यूएई में आईपीएल की शुरुआत होगी। वेस्टइंडीज के कई खिलाड़ी आईपीएल में खेलने पहुंचेंगे।सुबह, दोपहर, शाम के मैच की ये होगी टाइमिंग-कैरेबियन प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन ट्रिनबागो नाइट राइडर्स और गुयाना अमेजन वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। लीग में जिस दिन दो मैच होंगे उस दिन का पहला मुकाबला स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे शुरू होगा और दूसरा मुकाबला शाम को 7 बजे से शुरू होगा। जिस दिन तीन मैच होंगे उस दिन तीसरा मुकाबला दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।…Nextये भी पढ़ें :टोक्यो ओलंपिक में कोच ने किया प्रपोज, महिला एथलीट ने ऐसे दिया जवाबTokyo Olympics: ओलंपिक गोल्ड जीतने पर आईओसी देगा मोटी रकमखेल रत्न और अर्जुन अवॉर्ड के लिए लिस्ट में इन 5 क्रिकेटर्स के नामतीरंदाजी विश्वकप में पति-पत्नी की जोड़ी ने रचा इतिहासफुटबॉलर सुनील छेत्री ने लिओनेल मेसी का रिकॉर्ड तोड़ा
Source: Dainik Jagran August 10, 2021 13:52 UTC