Dainik Bhaskar May 11, 2019, 04:55 PM IST1991 से 94 तक देवेश्वर एयर इंडिया के सीएमडी रहे, आरबीआई के केंद्रीय बोर्ड में डायरेक्टर भी रहे2017 में उन्होंने आईटीसी के चीफ एग्जीक्यूटिव का पद छोड़ दिया थानई दिल्ली. इंडियन टुबैको कंपनी लिमिटेड (आईटीसी) के पूर्व एग्जीक्यूटिव चेयरमैन और सीईओ वाईसी देवेश्वर का शनिवार को 72 साल की उम्र में निधन हो गया। आईटीसी ने उनके निधन की पुष्टि की। वे लंबे समय से बीमार थे। देवेश्वर दो दशक से ज्यादा आईटीसी के प्रमुख रहे।देवेश्वर का जन्म 4 फरवरी 1947 को लाहौर में हुआ था। उन्होंने दिल्ली आईआईटी और उसके बाद हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई की। 1968 में उन्होंने आईटीसी ज्वाइन की। 1996 में वे कंपनी के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन बने और 5200 करोड़ रु. His efforts helped ITC become a professionally-run Indian company with a global footprint. My thoughts are with his family, friends and the ITC group in this hour of grief. — Chowkidar Narendra Modi (@narendramodi) May 11, 2019ममता ने भी किया ट्वीटपश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘वाईसी देवेश्वर जी के निधन से दुख हुआ। वे कॉरपोरेट जगत में एक अहम स्थान रखते थे। मेरी उनके साथ कई यादें जुड़ी हैं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।’’ 2011 में देवेश्वर को पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है।
Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 05:26 UTC