श्रीलंका / धमाकों के बाद सरकार का आदेश- मस्जिदों में दिए जाने वाले उपदेशों की कॉपी दिखाएं - News Summed Up

श्रीलंका / धमाकों के बाद सरकार का आदेश- मस्जिदों में दिए जाने वाले उपदेशों की कॉपी दिखाएं


Dainik Bhaskar May 11, 2019, 12:02 PM ISTश्रीलंका में 21 अप्रैल को हुए सीरियल धमाकों में 258 लोगों की मौत हुई थीइसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर सरकार ने महिलाओं के चेहरा ढंकने पर प्रतिबंध लगा दियारिपोर्ट्स में ऐसे दावे किए गए थे कि सीरियल हमलों में कुछ बुर्का पहने महिलाएं भी शामिल थींकोलंबो. श्रीलंका में पिछले महीने हुए सीरियल धमाकों के बाद सरकार सुरक्षा मजबूत करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। सरकार ने शुक्रवार को दिए नए आदेश में कहा कि देश में मौजूद सभी मस्जिदों में जो उपदेश सुनाए जाते हैं, उनकी एक कॉपी जमा कराना जरूरी है। बताया जा रहा है कि आईएस के हमलों की जिम्मेदारी लेने के बाद से ही श्रीलंका में इस्लामी कट्टरपंथ खत्म करने के लिए ऐसे फैसले लिए जा रहे हैं।श्रीलंका के धर्म और सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि मस्जिदों का इस्तेमाल कट्टरपंथी विचार फैलाने के लिए नहीं होना चाहिए। ऐसे में देश की स्थिति को देखते हुए सभी मस्जिदों के ट्रस्टियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वह मस्जिद को कट्टरपंथी गतिविधि या नफरत फैलाने का केंद्र न बनने दें।चेहरा ढंकने पर भी लग चुका है प्रतिबंधइससे पहले श्रीलंका में महिलाओं के चेहरा ढंकने पर भी प्रतिबंध लग चुका है। राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने 29 अप्रैल को आपातकालीन शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए चेहरा ढंकने को प्रतिबंधित कर दिया था। राष्ट्रपति कार्यालय के बयान के मुताबिक- प्रतिबंध का ताल्लुक देश की सुरक्षा से है। व्यक्ति का चेहरा ढंका होने से उसकी पहचान में मुश्किल होती है।चरमपंथियों को खत्म करने के लिए चलाया गया अभियानश्रीलंका में सीरियल ब्लास्ट के बाद से ही करीब 10 हजार सैनिक आतंकी ठिकानों की छापेमारी में जुटे थे। श्रीलंकाई पुलिस और सेना ने कहा था कि अब देश पूरी तरह सुरक्षित है। ईस्टर संडे पर हुए सिलसिलेवार धमाकों में शामिल आतंकी या तो गिरफ्तार किए जा चुके हैं या फिर उनकी मौत हो चुकी है। 21 अप्रैल को आतंकियों ने तीन चर्चों, होटलों और दो स्थानों को निशाना बनाया, इसमें 258 लोग मारे गए।


Source: Dainik Bhaskar May 11, 2019 05:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */