Live PSEB 12th Class Result 2019 Updates: पंजाब बोर्ड ने pseb.ac.in. पर जारी किए 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने मारी बाजी - News Summed Up

Live PSEB 12th Class Result 2019 Updates: पंजाब बोर्ड ने pseb.ac.in. पर जारी किए 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने मारी बाजी


Live PSEB 12th Class Result 2019 Updates: पंजाब बोर्ड ने pseb.ac.in. पर जारी किए 12वीं के नतीजे, लड़कियों ने मारी बाजीनई दिल्ली,जेएनएन। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड शनिवार यानी आज 12वीं परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए है। पंजाब बोर्ड ने PSEB 12th Result आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in. पर नतीजे घोषित किए है। कई माता-पिता अपने बच्चों के परिणामों का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में माता-पिता को सबसे ज्यादा चिंता इस बात की होती है कि उनके बच्चे को आगे मनचाहे कॉलेज में एडमिशन मिलेगा या नहीं? जिन विद्यार्थियों ने पंजाब बोर्ड के 12वीं की परीक्षा दी है, वह pseb.ac.in के अलावा indiaresults.com पर भी परिणाम देख सकते हैं।PSEB Class 12th Result 2019 Live Updates12.05 बजे- पंजाब बोर्ड परीक्षा में कुल पास प्रतिशत 86.41% रहा। जिसमें से लड़कियों का पास प्रतिशत 90.86 है और लड़कों का पास प्रतिशत 82.83 है।12:00 बजे- PSEB 12th Result 2019 जारी हुए पंजाब बोर्ड 12वीं के नतीजे, pseb.ac.in. पर करें चेक।11.50 बजे- PSEB 12th Result 2019 बोर्ड ने जारी की मेरिट लिस्ट11:40 बजे- पिछले साल कुल 3,00,417 ने परीक्षा दी थी। जिसमें से 198,199 ने परीक्षा पास की थी। कुल मिलाकर पास प्रतिशत 65.97 था।11.30 बजे- परीक्षा पास करने के लिए उम्मीदवारों को कम से कम 35 प्रतिशत अंक चाहिए। 2018 से बोर्ड ने पास प्रतिशत बढ़ाने के लिए अनुग्रह अंक (Grace marks) देना बंद कर दिया है।11: 20 बजे- इस साल 8 लाख से अधिक छात्र- छात्राएं पंजाब बोर्ड परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। जिसमें से 3.5 लाख विद्यार्थियों ने कक्षा 12वीं की परीक्षा दी थी।11:15 बजे- जानकारी के लिए बता दें कि छात्र- छात्राएं ध्यान रखें कि सुबह के समय, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, PSEB केवल परिणाम विवरण की घोषणा करेगा और 2019 के लिए PSEB 12 वीं कक्षा की मेरिट सूची जारी करेगा। पंजाब 12 वीं परिणाम 2019 बाद में छात्रों को दिन में उपलब्ध कराया जाएगा।ऐसे देखें परिणाम-सबसे पहले छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.pseb.ac.in पर जाएं।-इसके बाद आपको PSEB Class 12th Result 2019 के लिंक पर क्लिक करना होगा।-इस लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। इसके बाद जो भी जानकारी मांगी जाएगी, उसे भर दें।-सारी जानकारी भरने के बाद सबमिट कर दें। इसके बाद आपके रिजल्ट आपके सामने होगा।-छात्र चाहें तो अपने रिजल्ट का प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।जानकारी के लिए बता दें कि पंजाब बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से लेकर 29 मार्च 2019 तक आयोजित करवाई थी। आज आर्ट्स कॉमर्स और साइंस तीनों स्ट्रीम के नतीजे घोषित किए जाएंगे। पिछले साल 12वीं कक्षा में पूजा जोशी ने 98 फीसदी अंक हासिल कर 12वीं में टॉप किया था।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Ayushi Tyagi


Source: Dainik Jagran May 11, 2019 05:21 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */