सबसे ज्यादा बारिश साहेबगंज में, बागमती उफनाई, जलस्तर 3 फीट बढ़ाबिहार के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावनाDainik Bhaskar Sep 27, 2019, 11:00 AM ISTमुजफ्फरपुर. पिछले 24 घंटे से उत्तर बिहार सहित पूरे प्रदेश में भारी बारिश हो रही है। सूबे में सबसे अधिक मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज प्रखंड में 132 मिमी से अधिक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 26 व 27 सितंबर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बिहार के अधिकांश हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।वहीं, 28 सितंबर के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इस बीच औराई में मूसलधार बारिश से बागमती नदी के जलस्तर में लगभग 3 फीट वृद्धि हुई है। इससे बागमती परियोजना के उत्तरी और दक्षिणी बांध के बीच के निचले हिस्सों में 15 गांवों में बाढ़ का पानी फैल गया है।रुन्नीसैदपुर-औराई-कटरा निर्माणाधीन मार्ग पर खतरनाक गड्ढे बन गए हैं। कटरा में भी बागमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पीपा व चचरी पुल पर कभी भी आवागमन ठप हो सकता है। डीएम आलोक रंजन घोष ने गुरुवार को आपात बैठक कर संबंधित सभी अधिकारियों को हाई अलर्ट पर रहने का आदेश दिया है। सभी पदाधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।रेन कट की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देशमुजफ्फरपुर डीएम ने बैठक में निर्देश दिया कि अगले चार-पांच दिनों तक भारी बारिश की आशंका को देखते हुए बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। ऐसे में सभी आवश्यक तैयारियां अभी से पूरी कर ली जाए। सभी बीडीओ-सीओ के साथ सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी अपने मुख्यालय में ही रहेंगे। बांधों का निरीक्षण करने को कहा गया है। रेन कट है तो तत्काल मरम्मत कराएं। सभी प्रखंडों के वरीय प्रभारी पदाधिकारियों को भी हिदायत दी गई है कि यदि ऐसी स्थिति आती है तो अपने कर्तव्यों के निर्वहन में कोताही न बरतेंगे अन्यथा कड़ी कार्रवाई तय है।सूबे में इन पांच प्रखंडों में सबसे ज्यादा बारिश
Source: Dainik Bhaskar September 27, 2019 05:31 UTC