अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का निधन, मध्‍य प्रदेश के सीएम ने जताया शोक - News Summed Up

अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का निधन, मध्‍य प्रदेश के सीएम ने जताया शोक


अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह का निधन, मध्‍य प्रदेश के सीएम ने जताया शोकभोपाल (ब्यूरो)। अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, पंजाब के पूर्व राज्यपाल व पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. अर्जुन सिंह की पत्नी और मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष व सीधी से लोकसभा प्रत्याशी अजय सिंह की माता सरोज सिंह का बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया।उनका अंतिम संस्कार गुरवार को सीधी के चुरहट स्थित गृह ग्राम शिवराजपुर में किया जाएगा। 84 वर्षीय सरोज सिंह लंबे समय से बीमार थीं। वे अपनी पुत्री वीणा सिंह के साथ दिल्ली में रह रही थीं।सुबह उनके निधन का समाचार पाकर अजय सिंह तथा बड़े बेटे अभिमन्यु सिंह दिल्ली पहुंच गए। सरोज सिंह का पार्थिव शरीर गुरवार सुबह दिल्ली से विमान द्वारा रीवा लाया जाएगा और वहां से सड़क मार्ग से चुरहट के पास ग्राम शिवराजपुर ले जाया जाएगा।कुछ घंटे स्व. सरोज सिंह की पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शिवराजपुर स्थित निवास में रखी जाएगी। दोपहर ढाई बजे उनका अंतिम संस्कार होगा। सरोज सिंह के निधन पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दुख व्यक्त किया है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Prateek Kumar


Source: Dainik Jagran May 15, 2019 15:22 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */