अमेरिका / ट्रम्प प्रशासन ने पाक पर नए वीजा प्रतिबंध लगाए, 65 पाकिस्तानियों को निकाला - News Summed Up

अमेरिका / ट्रम्प प्रशासन ने पाक पर नए वीजा प्रतिबंध लगाए, 65 पाकिस्तानियों को निकाला


Dainik Bhaskar May 14, 2019, 07:04 PM ISTअमेरिका से निकाले गए पाकिस्तानियों को विशेष विमान से इस्लामाबाद भेजा जाएगासभी पर आपराधिक कृत्यों में शामिल होने का आरोपवॉशिंगटन. दो हफ्ते पहले डोनाल्ड ट्रम्प सरकार ने पाकिस्तान पर नए वीजा प्रतिबंध लगाए थे। अब इन्हीं प्रतिबंधों के चलते 65 पाकिस्तानी नागरिकों को अमेरिका से निकाला जा रहा है। एक विशेष विमान से बुधवार को इन सभी को इस्लामाबाद भेजा जाएगा। इन सभी पर आपराधिक कृत्यों में शामिल होने के आरोप हैं।न्यूज एजेंसी के मुताबिक, इन सभी 65 पाकिस्तानी नागरिकों पर कई तरह के गंभीर आरोप हैं, हालांकि इनका खुलासा नहीं किया गया है। वीजा प्रतिबंध लागू होने के बाद से ये अमेरिकी हिरासत में हैं। खास बात ये है कि अमेरिका ने दो हफ्ते पहले जो वीजा प्रतिबंध पाकिस्तान पर लगाए थे, उसमें वहां के सरकारी अफसर भी शामिल हैं। यानी अब पाकिस्तान के अफसरों को भी अमेरिकी वीजा मिलना आसान नहीं रह जाएगा।10 देशों की सूची में पाकिस्तानअमेरिका ने 10 देशों के लिए वीजा प्रतिबंध सूची बनाई है। इन्हें वीजा दिए जाने की प्रक्रिया बेहद कठिन है। नए नियमों के मुताबिक, जो प्रत्यर्पित किए जाने के बावजूद अपने नागरिकों को लेने से इनकार करते हैं। उनके लिए सख्त वीजा नियमों को बेहद सख्त बनाया गया है। इनमें वो देश भी शामिल हैं, जिनके नागरिक वीजा अवधि पूरी होने के बावजूद अमेरिका में रह रहे हैं। अमेरिका ने अब तक नए नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है। विदेश विभाग ने सिर्फ इतना कहा कि इस बारे में संबंधित देश से बातचीत चल रही है।पाकिस्तान ने भी की पुष्टिअमेरिका में पाकिस्तानी दूतावास के एक अधिकारी ने कहा, ‘कुछ लोगों को पाकिस्तान भेजा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि वीजा प्रतिबंध की बात गलत तरीके से प्रसारित की गई है। ये मामला संवेदनशील है। हम हालात पर नजर रख रहे हैं। बातचीत चल रही है। हमने अमेरिकी व्यापारियों को लॉन्ग टर्म और वीजा ऑन अराइवल जैसी सुविधाएं दी हैं।’


Source: Dainik Bhaskar May 14, 2019 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */