तिरुवनंतपुरम,एएनआइ। केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में मंगलवार को एक महिला ने अपनी बेटी के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की। इस दौरान बेटी की अस्पताल में मौत हो गई और मां की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार महिला ने यह कदम होम लोन न चुकाने पर बैंक द्वारा जारी किए गए नोटिस के बाद उठाया।Thiruvananthapuram: A 40-year-old woman & her 19-year-old daughter attempted suicide by setting themselves ablaze after bank issued them seizure notice to repay 4,80,000 rupees home loan; daughter died & mother critical. They had borrowed 5 lakh in 2003 & had paid 8 lakh till now — ANI (@ANI) May 14, 2019महिला की उम्र 40 साल तो वहीं बेटी की उम्र 19 साल बताई जा रही है। इन्होंने साल 2003 में किसी बैंक से 5 लाख रुपये का होम लोन लिया था। उन्होंने अबतक 8 लाख रुपये चुकाए थे। बैंक से उन्हें 4,80,000 रुपये और चुकाने का नोटिस जारी किया। इस नोटिस के अनुसार रकम न चुकाने पर बैंक द्वारा घर को सीज कर ली जाती। इसके बाद इस महिला ने अपनी बेटी के साथ आत्महत्या करने की कोशिश की।जानकारी मिलने पर आस-पास के लोगों ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया और इस घटना की सूचना पुलिस को दी। इस दौरान बेटी ज्यादा गंभीर रूप से जल गई थी और उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की भी हालत मंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने युवती के लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि वो महिला के होश में आते ही उसका बयान दर्ज कराएगी। फिलहाल उसका इलाज जारी है।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Tanisk
Source: Dainik Jagran May 14, 2019 13:23 UTC