फिल्म 83 की टीम में शामिल हुए संगीतकार प्रीतम, रणवीर सिंह ने जताई खुशी - News Summed Up

फिल्म 83 की टीम में शामिल हुए संगीतकार प्रीतम, रणवीर सिंह ने जताई खुशी


नई दिल्ली, जेएनएन। फिल्म 83 को लेकर लगातार चर्चा हो रही है। इस फिल्म की शूटिंग भी जारी है। बॉलीवुड के प्रख्यात संगीतकार प्रीतम फिल्म 83 की टीम में शामिल हो गए हैं।जी हां, फिल्म में कपिल देव का किरदार निभाने वाले रणवीर सिंह ने निर्देशक कबीर सिंह के साथ एक तस्वीर के जरिए उनका जोरदार स्वागत किया है। प्रीतम इंडस्ट्री के सबसे चहेते संगीतकारों में से एक हैं और हर एक्टर की इच्छा होती है कि वह उनकी फिल्मे के लिए संगीत तैयार करें। रणवीर सिंह भी उनके काम के मुरीद हैं। इस तरह 83 में प्रीतम को शामिल कर के कबीर खान ने रणवीर सिंह को यह अनमोल उपहार दिया है। रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर यह खबर शेयर करते हुए लिखा, हमे स्टार प्रीतम मिल गए हैं। आपके साथ 83 के लिए काम करना सम्मान की बा‍त है। हम एंथम बनाते हैं। उसे आइकॉनिक बनाते हैं।बता दें कि, 83 के जरिए कबीर खान दर्शकों को न केवल एक यादगार सिनेमाई अनुभव देना चाहते हैं, बल्कि एक प्रतिष्ठित एंथम भी पेश करना चाहते है जिसे प्रीतम द्वारा संगीतबद्ध किया जाएगा।बताते चलें कि, भारत के पहले क्रिकेट वर्ल्ड कप की कहानी पर आधारित फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका पादुकोण इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी की भूमिका निभाती नजर आएंगी। दीपिका की बाकी आने वाली फिल्म की बाद करें तो वे इन दिनों फिल्म छपाक की शूटिंग में व्यस्त हैं।लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एपPosted By: Rahul soni


Source: Dainik Jagran May 14, 2019 13:20 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */