खास बातें अमित शाह ने कहा, अवैध प्रवासियों की पहचान कर निर्वासित करेंगे 'अतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत उन्हें निर्वासित करेंगे' अमित शाह ने प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक प्रश्न के जवाब में यह बात कहीअसम सहित देश के विभिन्न हिस्सों से घुसपैठियों को बाहर निकालने की केन्द्र की प्रतिबद्धता जताते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को कहा कि देश की इंच-इंच जमीन से अवैध प्रवासियों की पहचान कर उन्हें निर्वासित किया जाएगा. उन्होंने राष्ट्रीय नागरिकता पंजी (एनआरसी) की चर्चा करते हुए कहा कि यह असम समझौते का हिस्सा है. अमित शाह ने कहा, 'देश की इंच-इंच जमीन पर जो अवैध प्रवासी रहते हैं, हम उनकी पहचान करेंगे तथा अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत उन्हें निर्वासित करेंगे.' राय ने कहा कि एनआरसी को लागू करने में सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है. उन्होंने कहा कि सरकार ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है कि इन आवेदनों पर विचार करने के लिए सरकार को थोड़ा समय दिया जाए.
Source: NDTV July 17, 2019 08:37 UTC