Dharmendra अब मांग रहे हैं माफ़ी, Hema Malini को इस बात के लिए बताया था अनाड़ीनई दिल्ली, जेएनएन। Dharmendra apologizes for trolling Hema Malini: कुछ दिन पहले वेटरन एक्ट्रेस और सांसद हेमा मालिनी संसद परिसर में झाड़ू (Broom Skills) लगाते हुए नज़र आयी थीं। इसमें कई दूसरे सांसद भी इनका साथ दे रहे थे। देशवासियों को स्वच्छता (Cleanliness Drive) के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से सांसदों ने यह अभियान चलाया था। हेमा के झाड़ू लगाने के अंदाज़ पर सोशल मीडिया में उनकी ट्रोलिंग हो गयी थी। धर्मेंद्र ने भी इस पर कमेंट करते हुए हेमा मालिनी को अनाड़ी कह दिया था, मगर अब धर्मेंद्र ने इस पर माफ़ी मांगते हुए तौबा की है।धर्मेंद्र ने ट्विटर पर सफ़ाई देते हुए लिखा कि वो कुछ कह देते हैं, मगर लोग उनकी भावना को नहीं समझते। झाड़ू की बात पर उन्होंने लिखा, तौबा तौबा कभी नहीं करूंगा। हम का माफ़ी दई दो मालिक।Kuchh bhi keh baithta hoon ....... kuchh bhi KI bhawna ko.... . Kuchh bhi samajh baithte hain yaar log .....TWEET BADSHAH🙏.kuchh bhi kiya .....baat झाड़ू की bhi ....tauba tauba .....kabhi na karon ga 🙏हम का माफ़ी दई दो मालिक🙏🙏🙏🙏🙏🙏 pic.twitter.com/sKwtMxA922 — Dharmendra Deol (@aapkadharam) July 17, 2019हेमा मालिनी के झाड़ू स्किल्स को लेकर धर्मेंद्र से एक यूज़र ने सवाल किया था कि सर मैडम ने ज़िंदगी में कभी झाड़ू उठायी है क्या? आम तौर पर ऐसे सवालों को नज़रअंदाज़ कर दिया जाता है, मगर अप्रत्याशित रूप से धर्मेंद्र ने इसका जवाब दिया था। धर्मेंद्र ने लिखा- हां फ़िल्म्स में। मुझे भी अनाड़ी लग रही थीं। मैंने मगर बचपन में अपनी मां का हमेशा हाथ बंटाया है। मैं झाड़ू में माहिर था। मुझे सफ़ाई पसंद है।Haan films main , mujhe bhi अनाड़ी लग रहीं थीं . मैं ने मगर बचपन में , अपनी माँ का हमेशा हाथ बटाया है । मैं झाड़ू में माहिर था । I love cleanliness 🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀🍀 — Dharmendra Deol (@aapkadharam) July 14, 2019धर्मेंद्र की इस साफ़गोई और ईमानदार प्रतिक्रिया का कई फ़ैंस ने स्वागत किया था। हालांकि उस वक़्त धर्मेंद्र को अंदाज़ा नहीं होगा कि उनका यह जवाब सोशल मीडिया में इतना हिट हो जाएगा।बता दें कि धर्मेंद्र सोशल मीडिया में काफ़ी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फ़ैंस के साथ संवाद कायम करते रहे हैं। हालांकि कई बार नेगेटिव कमेंट्स से धर्मेंद्र परेशान हो जाते हैं। अपने फार्म हाउस पर दिन बिता रहे धर्मेंद्र अक्सर अपने वीडियोज़ डालते हैं, जिनमें प्रकृति की गोद में खेत खलिहानों का लुत्फ़ उठाते नज़र आते हैं।Posted By: Manoj Kumar
Source: Dainik Jagran July 17, 2019 08:26 UTC