Mahindra OJA 3140 Vs John Deere 5105: जानें, 40 HP में कौन-सा है शक्तिशाली ट्रैक्टर?

Mahindra OJA 3140 Vs John Deere 5105: अगर आप एक किसान है और खेतीबाड़ी के लिए पावरफुल ट्रैक्टर खरीदने का मन बना रहे हैं, तो हम आपके लिए महिंद्रा ओजा 3140 ट्रैक्टर और जॉन डियर 5105 ट्रैक्टर की तुलना लेकर आए है. दोनों ही ट्रैक्टर किसानों के बीच अपनी पावर और परफॉर्मेंस के लिए पहचाने जाते हैं, आइये जानें आपके लिए 40 HP में कौन-सा ट्रैक्टर हो सकता है बेस्ट? Mahindra OJA 3140 Vs John Deere 5105: भारत में खेती के लिए कई तरह के कृषि उपकरणों का उपयोग किया जाता है, इनमें ट्रैक्टर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है. आइये कृषि जागरण के इस आर्टिकल में Mahindra OJA 3140 Vs John Deere 5105 ट्रैक्टर की तुलना से जानें आपके लिए 40 HP में कौन-सा ट्रैक्टर हो सकता है बेस्ट? Mahindra OJA 3140 Vs John Deere 5105 की कीमतभारत में महिंद्रा ओजा 3140 ट्रैक्टर की एक्स शोरूम कीमत 7.35 लाख से 7.40 लाख रुपये रखी गई है.

January 13, 2024 18:11 UTC


रीवा में किसानो पर प्रशासन का पहरा; आभार यात्रा निकालने से बिगड सकती है कानून-व्यवस्था, SDM ने यात्रा पर लगाई रोक

रीवा में किसानो पर प्रशासन का पहरा; आभार यात्रा निकालने से बिगड सकती है कानून-व्यवस्था, SDM ने यात्रा पर लगाई रोकरीवा। संयुक्त किसान मोर्चा के संयोजक शिव सिंह ने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा के तीन चरणों में 14 जनवरी के कार्यक्रम थे।पहला कार्यक्रम 12 बजे किसानों को कृषि यंत्रों के साथ विवेकानंद पार्क में इकट्ठा होना।दूसरा 1 बजे अस्त्र पूजा तीसरा अस्त्र पूजा के बाद अस्त्र यात्रा लेकिन प्रशासन ने तीसरे चरण अस्त्र आभार यात्रा के कार्य क्रम की अनुमति नहीं दी है।इसलिए विवेकानंद पार्क में मोर्चे के नेता किसान दोपहर 12 बजे इकट्ठा होकर अस्त्र पूजा कर वापस हो जायेगें हम कानून और संविधान का मान रखते हैं।लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं जिला प्रशासन रीवा एक देश में दो कानून थोपना चाहते हैं जनता के लिए अलग सत्ता के लिए अलग जिसका संयुक्त मोर्चा बिरोध करता है।कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए नहीं दी गई है आभार यात्रा की अनुमतिरीवा। संयुक्त किसान मोर्चा रीवा के संयोजक श्री शिव सिंह द्वारा 14 जनवरी को रीवा शहर में विवेकानंद पार्क से विभिन्न अस्त्रों, तलवार, वल्लम, लाठी, कुल्हाड़ी, कुदाल, हंसिया-हथौड़ा आदि के साथ आभार यात्रा की अनुमति मांगी गई है।एसडीएम हुजूर सुश्री वैशाली जैन ने बताया है कि संयुक्त किसान मोर्चा को आभार यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है।जिले में 14 जनवरी को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। जिसके कारण शहर के सभी प्रमुख मार्गों में भीड़ रहती है। नगर पुलिस अधीक्षक रीवा द्वारा भी आमजनों की सुरक्षा की दृष्टि से आभार यात्रा को अनुमति न देने का प्रतिवेदन दिया है।कानून और व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनता की सुरक्षा को ध्यान में रखकर संयुक्त किसान मोर्चा को आभार यात्रा की अनुमति नहीं दी गई है।

January 13, 2024 17:33 UTC


Tags
Finance      African Press Release      Lifestyle       Hiring       Health-care       Online test prep Corona       Crypto      Vpn      Taimienphi.vn      App Review      Company Review      Game Review      Travel      Technology     
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */