नमस्कार,.
पंजाब की आज की पहली सबसे बड़ी खबर पंजाब CM भगवंत मान के डिस्चार्ज होते ही उनके ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी की रही। हालांकि मेल में दिए टाइम के मुताबिक कोई धमाका नहीं हुआ।दूसरी बड़ी खबर पंजाबियों के हिमाचल जाना महंगा होने से जुड़ी रही। जिसमें हिमाचल सरकार ने एंट्री टैक्स बढ़ा दिया है।दिनभर की 10 चुनिंदा बड़ी खबरों को VIDEO में देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।इन 10 बड़ी खबरों को विस्तार से यहां पढ़ भी सकते हैं। तो आइए जानते हैं, पंजाब-चंडीगढ़ में दिनभर में क्या कुछ खास रहा…1.
अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही CM मान का ऑफिस उड़ाने की धमकीपंजाब सीएम भगवंत मान को अस्पताल से छुट्टी मिलने बाद चंडीगढ़ में उनके पंजाब सचिवालय स्थित ऑफिस और चंडीगढ़ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और पूरे इलाके को खाली करा लिया गया। हरियाणा सचिवालय को भी अलर्ट पर रखा गया है।धमकी भरा यह ईमेल संबंधित विभाग को मिला था, जिसमें CM ऑफिस में विस्फोट करने की बात कही गई है। इस ईमेल का स्क्रीनशॉट वायरल हुआ। हालांकि, इसकी पुलिस या प्रशासन के किसी अधिकारी ने पुष्टि नहीं की है। पुलिस, CRPF, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉयड की टीमें मौके पर पहुंचीं और पूरे इलाके की बारीकी से तलाशी ली।जांच में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इससे पहले भी मंगलवार को भी मोहाली के अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसमें CM मान भर्ती थे। हालांकि, वह धमकी भी झूठी निकली थी। (पढ़ें पूरी खबर)2.
लुधियाना का आयरनमैन, 50 की उम्र में 200 किलो वजन उठातेजिस उम्र में लोग घुटनों के दर्द का सहारा ढूंढते हैं, उस उम्र में लुधियाना के गांव धरावली के गुरजीत सिंह उर्फ लाली ‘आयरन मैन’ अपनी पीठ पर 200 किलो वजन उठाकर हैरान कर देते हैं। किला रायपुर ग्रामीण ओलिंपिक 2026 में उन्होंने एक बार फिर अपनी दमदार ताकत का प्रदर्शन किया। कभी ढाई 2 क्विंटल तक वजन उठाने वाले लाली आज भी 2 क्विंटल किलो आराम से उठा लेते हैं।15 साल की उम्र से शुरू हुआ यह सफर अब साढ़े तीन दशक पार कर चुका है। दूध और घी उनका ईंधन हैं, जबकि कड़ा अभ्यास उनकी दिनचर्या। खेती कर परिवार का पालन-पोषण करने वाले गुरजीत सिंह सादा जीवन जीते हैं। बेटा दुकान पर काम करता है और बेटियां पढ़ाई में जुटी हैं। उनका साफ संदेश है कि असली ताकत नशे में नहीं, पसीने और देसी खानपान में छिपी है।(पढ़ें पूरी खबर)अन्य बड़ी खबरें…8.
ट्राईसिटी में 6 लेन का रोड बनेगा, केंद्र ने मंजूरी दीट्राईसिटी (चंडीगढ़-मोहाली-पंचकूला) के लिए केंद्र सरकार ने पंजाब में 1463.95 करोड़ की लागत से 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर को मंजूरी दे दी है। यह स्पर NH-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बायपास से जोड़ेगा और ट्राई-सिटी रिंग रोड प्रोजेक्ट का अहम हिस्सा बनेगा।इस नए कॉरिडोर से मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के प्रमुख शहरी जंक्शनों पर लगने वाला भीषण जाम काफी हद तक कम हो जाएगा। ट्रैफिक अब शहरों के बीच से गुजरने की बजाय इस स्पर से डायवर्ट हो जाएगा। NH-44, NH-205A और NH-152 पर भारी वाहनों का दबाव घटेगा। इसके साथ ही हिमाचल से कनेक्टिविटी बढ़ेगी।केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने खुद इस अप्रूवल की जानकारी दी। यह स्पर ट्राई-सिटी रिंग रोड के बड़े विजन का हिस्सा है। रिंग रोड पूरा होने पर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर की तरफ जाने वाला ट्रैफिक शहरों को बाईपास कर सकेगा। कई पैकेज पहले से चल रहे हैं, और यह नया स्पर प्रोजेक्ट को और मजबूत बनाएगा। (पढ़ें पूरी खबर)8.