एकनाथ शिंदे के घर पहुंचे सचिन तेंदुलकर और अंजली तेंदुलकर, अर्जुन और सानिया की शादी का दिया इनविटेशन सचिन तेंदुलकर ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके मुंबई स्थित आधिकारिक आवास 'नंदनवन' पर मुलाकात की। सचिन ने शिंदे को अर्जुन और सानिया के विवाह समारोह का निमंत्रण दिया।

February 19, 2026 14:44 UTC

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जिम्बाब्वे ने किया बड़ा कारनामा, सुपर 8 से पहले टॉप पर किया फिनिश जिम्बाब्वे की टीम ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी लीग स्टेज मैच में श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है। उन्होंने इस मुकाबले को जीतते ही सुपर 8 से पहले टॉप पर ग्रुप स्टेज में फिनिश किया। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले किसी ने सोचा नहीं होगा कि जिम्बाब्वे जैसे कमजोर टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के होते हुए ग्रुप स्टेज में टॉप पर फिनिश करेगी, लेकिन उन्होंने ऐसा किया और अभी तक वह वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं हारे हैं।

February 19, 2026 14:39 UTC

जिले की माजलगांव, परली, शिरूर कासार, आष्टी, केज, धारूर, वडवणी, पाटोदा, गेवराई तथा बीड सहित सभी तहसीलों में 19 फरवरी, गुरुवार को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई।जयंती के एक दिन पूर्व ही प्रत्येक तहसील के शिवाजी महाराज चौक को रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। शहरों की सड़कों के किनारे और डिवाइडर पर शिवप्रेमियों ने भगवा ध्वज लगाकर वातावरण को शिवमय बना दिया।गुरुवार सुबह शिवभक्तों ने बाइक रैली निकाली। “जय शिवाजी, जय भवानी” के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। शहर में भव्य शोभायात्रा भी निकाली गई, जिसमें नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। चौक-चौराहों पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति देखी गई।जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजनजिले की सभी तहसीलों में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर रक्तदान शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, व्याख्यानमाला और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर समाजसेवा का संदेश दिया।जिलाधिकारी सहित अधिकारियों ने किया अभिवादनजयंती के अवसर पर बीड शहर के शिवाजी महाराज चौक स्थित प्रतिमा पर जिलाधिकारी विवेक जॉनसन, पुलिस अधीक्षक नवनीत कावत तथा जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने माल्यार्पण कर अभिवादन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित थे।

February 19, 2026 14:31 UTC

Nagpur News गर्मी के मौसम में संभावित जलसंकट से राहत प्रदान करने पर्याप्त व ज्यादा प्रेशर से जलापूर्ति करने के महापौर नीता ठाकरे ने जलप्रदाय विभाग व ओसीडब्ल्यू को निर्देश दिए हैं। दूषित जलापूर्ति की शिकायतों का तत्काल निपाटारा करने व जिन ग्राहकों को जलापूर्ति टैक्स पांच गुना भेजा है, उसे तत्काल दुरुस्त कर नया बिल देने तथा पाइप लाइन बिछाने पर उसका गुणवत्तापूर्ण पुनर्भरण करने के भी आदेश दिए हैं।बैठक में विस्तृत रिपोर्ट : मनपा मुख्यालय के स्थायी समिति सभागृह में जलप्रदाय विभाग की समीक्षा बैठक हुई। विभाग ने शहर मंें जलापूर्ति व्यवस्था की विस्तृत रिपोर्ट पेश की। शहर में 103 पानी टंकियां हैं, उनमें से 4 स्मार्ट सिटी की हैं। हर महीने जलापूर्ति टैक्स भरने के लिए जलप्रदाय विभाग और ओसीडब्ल्यू ने क्यूआर कोड पर ऑनलाइन बिल भुगतान की सुविधा उपलब्ध की है। टैक्स का बिल नागरिकों के मोबाइल पर भेजा जाता है। ऑनलाइन पेमेंट का प्रमाण 33 फीसदी से बढ़कर 48 फीसदी पर पहुंचने की ओसीडब्ल्यू ने महापौर को जानकारी दी।कंपनी पर लगेगा जुर्माना : महापौर ने कहा कि उपभोक्ता को भेजा गया अतिरिक्त बिल तत्काल दुरुस्त नहीं करने पर कंपनी से दंड वसूल किया जाएगा। दूषित जलापूर्ति की समस्या का 7 िदन में निवारण करने अथवा समस्या हल नहीं होने पर टैंकर से जलापूर्ति करने के निर्देश दिए। पाइप लाइन लिकेज डिटेक्शन मशीन से खोजकर तत्काल दुरुस्त करने व अवैध नल कनेक्शन खोजकर उसे बंद करने के निर्देश दिए हैं। आवश्यकता पड़ने पर पुलिस की मदद लेने के लिए कहा है। हुड़केश्वर-नरसाला परिसर में बिल भरने के लिए म्हालगी नगर मेें केंद्र खोलने की सूचना दी। गोदाम, वॉशिंग सेंटर में घरेलू कनेक्शन से पानी का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए। बैठक में सत्तापक्ष नेता बाल्या बोरकर, मनपा आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी, अधीक्षक अभियंता डॉ. श्वेता बैनर्जी, कार्यकारी अभियंता श्रीकांत वाईकर आदि उपस्थित थे।

February 19, 2026 14:21 UTC

King Charles has issued a formal statement over the arrest of his brother, Andrew Mountbatten-Windsor. According to the BBC, King Charles was not informed in advance about Andrew’s arrest. Interestingly, Andrew Mountbatten-Windsor was arrested on his birthday. Meanwhile, my family and I will continue in our duty and service to you all,” the BBC quoted King Charles as stating. David Lammy on Andrew's arrest On Andrew's arrest, Deputy Prime Minister David Lammy has also left it to the law.

February 19, 2026 14:20 UTC





पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के पास एक छात्रा की आठवीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस अब चार युवकों का नार्कोटिक और पॉलीग्राफ टेस्ट कराएगी। इसके लिए पुलिस ने कोर्ट में अर्जी दायर की है।. यह मामला छात्रा की हत्या या आत्महत्या से जुड़ा है। इससे पहले, पुलिस ने 8वीं मंजिल से डमी पुतला गिराकर क्राइम सीन को रीक्रिएट किया था ताकि घटना की परिस्थितियों को समझा जा सके।जिन चार युवकों का नार्कोटिक और पॉलीग्राफ टेस्ट किया जाना है, उनमें अपार्टमेंट का एक गार्ड और तीन कारपेंटर शामिल हैं। न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद ही पुलिस इन चारों का टेस्ट कराने की तैयारी करेगी।सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने बताया था कि पुलिस छात्रा की मौत की जांच सभी पहलुओं से करना चाहती है, ताकि सच्चाई सामने आ सके। उन्होंने बताया कि डमी पुतले के माध्यम से क्राइम सीन रीक्रिएट करने के बाद अब इन चारों युवकों का टेस्ट कराया जाएगा।नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट क्या हैनार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट क्या हैं, इस बारे में महावीर कैंसर संस्थान के ईएनटी विभाग के सर्जरी प्रभारी डॉ. कुणाल कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नार्को टेस्ट को नार्को एनालिसिस टेस्ट भी कहते हैं। यह टेस्ट सबसे पहले 1922 में पश्चिमी देशों में शुरू किया गया था।डॉ. कुणाल ने बताया कि दूसरे विश्व युद्ध के दौरान युद्धबंदियों से सच उगलवाने के लिए इसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता था। इस टेस्ट में व्यक्ति को दवा के माध्यम से सोचने-समझने की शक्ति को कम कर दिया जाता है। उन्होंने यह भी बताया कि इन दवाओं के कई साइड इफेक्ट भी होते हैं।इस टेस्ट में दवा के माध्यम से किसी भी व्यक्ति को अर्ध चेतन अवस्था में लाया जाता है और फिर उससे तरह-तरह के सवाल पूछे जाते हैं या फिर उससे कुछ क्राइम सीन का पता लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि यह आपराधिक जांच के लिए किया जाता है।यह टेस्ट हर किसी पर नहीं किया जा सकता। इस टेस्ट में कई विभाग के डॉक्टर होते हैं, जिनकी देखरेख में यह टेस्ट संपन्न होता है। इसमें डॉक्टर, प्रशासन और फोरेंसिक विभाग के भी एक्सपर्ट को शामिल किया जाता है।उन्होंने बताया कि पॉलीग्राफ टेस्ट झूठ पकड़ने की एक मशीन होती है और इसके माध्यम से शरीर की प्रतिक्रिया की जांच की जाती है। यह टेस्ट पुलिस को किसी भी मामले के अनुसंधान में सहायता प्राप्त कराती है। यह टेस्ट बिहार के कई सरकारी बड़े अस्पतालों में संभव है।

February 19, 2026 14:04 UTC

Phulera Dooj 2026: आज फुलेरा दूज है. बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि फुलेरा दूज त्योहार होने के साथ-साथ साल का एक अबूझ मुहूर्त भी है. इस दिन किसी भी मांगलिक कार्य को करने के लिए मुहूर्त या पंचांग देखने की जरूरत भी नहीं होती है. आइए जानते हैं कि इस साल फुलेरा दूज पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा और इसकी पूजन विधि क्या है. Advertisementफुलेरा दूज की पूजा विधिफुलेरा दूजा के दिन सवेरे स्नानादि के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें.

February 19, 2026 13:56 UTC

Aaj Ka Rashifal: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 19 फरवरी को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 19 फरवरी को गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।Aaj Ka Rashifal: आज गुरु मिथुन राशि में। केतु सिंह राशि में। मंगल मकर राशि में। सूर्य, बुध, शुक्र, चंद्रमा, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 19 फरवरी को गुरुवार है। आइए जानते हैं, 19 फरवरी को गुरुवार का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल।राशिफल- मेष राशि- मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। चाहे वो स्वास्थ्य हो। स्वास्थ्य फिर भी ठीक है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से ठीक-ठाक समय रहेगा लेकिन डिस्टर्बेंस बना रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ होगा।वृषभ राशि- राजनीतिक स्थिति थोड़ी मध्यम है। व्यावसायिक भी मध्यम है। पिता के स्वास्थ्य पर और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम है। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।मिथुन राशि- यात्रा से बचें। धर्म-कर्म में अतिवादी न हों। भाग्य में भरोसा करके इन दिनों कोई कार्य नहीं कर सकते हैं। प्रेम, संतान, स्वास्थ्य मध्यम। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।कर्क राशि- स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। ये समय थोड़ा रिस्की है। बचकर पार करिए। चाहे- स्वास्थ्य हो। प्रेम, संतान तो ठीक है। व्यापार भी ठीक है, लेकिन स्वास्थ्य- स्वयं का स्वास्थ्य, पिता का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। काली वस्तु का दान करना शुभ होगा।सिंह राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। नौकरी-चाकरी में कोई विपरित स्थिति न पैदा हो- इस बात का ध्यान रखिए। प्रेम में, संतान में- ध्यान रखिए। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करना शुभ होगा।कन्या राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा, लेकिन डिस्टर्बेंस बनी रहेगी। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।तुला राशि- बच्चों की सेहत में ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य- मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान गड़बड़ रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। पीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा क्योंकि बड़े गृह कलह की तरफ इशारा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य भी प्रभावित है। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।धनु राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। कंधे से लेकर सर तक की प्रॅाब्लम कुछ हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर, स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार मध्यम है। नकारात्मक लोगों से बचें-व्यापारिक दृष्टिकोण से। बाकी प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। धन का आगमन बढ़ेगा। लाल वस्तु पास रखें।मकर राशि- धन हानि के संकेते हैं। जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी इत्यादि बनी रहेगी। मन परेशान, तन परेशान। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

February 19, 2026 13:52 UTC

UK Prime Minister Keir Starmer on Thursday issued a strict warning against revenge porn, directing social media companies to remove explicit content from their platforms within the next 48 hours. Calling non-consensual intimate images ‘utterly abhorrent', the British leader also threatened to block the platforms in the United Kingdom that fail to comply with the government's orders, he told The Guardian. We are putting social media companies on notice to take down any non-consensual intimate images within 48 hours,” he said in a X (formerly Twitter) post. As per the Guardian report, social media companies could face fines running into millions or even be blocked in the UK altogether if they fail to remove non-consensual intimate images after victims formally give notice. Grok AI has faced mounting criticism and regulatory scrutiny in several other countries for its ability to generate sexualised and non-consensual images of women, including Ireland, India, Malaysia, as well as European Union.

February 19, 2026 13:51 UTC

Nagpur News जीवन के सभी विषयों के संतुलन की प्रेरणा शिव है। शिव ध्यान में रहते हैं, शांत रहते हैं। उनका संदेश है कि शांत व्यक्ति ही सबसे शक्तिशाली होता है। उनके गले का नाग, भय और अहंकार पर नियंत्रण का प्रतीक है। उनके माथे का चंद्रमा, शीतल व शांत मन का प्रतीक है। शिव की जटा से निकलती गंगा जीवन में सकारात्मक प्रवाह का संदेश देती हैं। उनका श्मशान में ध्यान, वास का अर्थ संघर्ष के साथ अंत तक अडिग रहने की शक्ति का प्रतीक है। शिवरात्रि पर पारंपारिक उपवास के साथ सभी तरह के नकारात्मक भाव व विषय-विकारों का उपवास रखना भी जरुरी है। शिव के पसंदीदा बेल पत्र के तीन पत्ते तीन आयामों, कार्य जीवन, पारिवारिक जीवन व आंतरिक जीवन का प्रतीक है। यह प्रतीक तीनों के साथ संतुलन बनाए रखने की प्रेरणा देते है। ऐसा मुक्तेश्वरी उर्फ खुशाली क्षीरसागर ने कहा। गांधीबाग उद्यान में शिवरात्रि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘जीवन में शिव का महत्व’ उनके नेतृत्व व अस्तित्व पर अपने विचार रखें।भीतर के शिव को जगाने का अवसरमहाशिवरात्रि केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं, बल्कि अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने की रात्रि है। स्वयं को पहचानने और भीतर के शिव को जगाने का अवसर है। आज आधुनिक सुविधाओं के बीच है, लेकिन मन की शांति कहीं खो गई है। जीवन में तनाव, अवसाद और रिश्तों में दूरी बढ़ रही है। हमने समय से स्पर्धा की, उससे आगे दौड़ रहे हैं, स्वयं से दूर हो गए हैं। इसलिए जीवन में शिव तत्व को अपनानाकर उसके महत्व को समझना जरुरी हो चुका है। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, माल्यार्पण, पूजन व आरती से हुई। कार्यक्रम का आयोजन अरुणोदय परिवार, इंद्रधनुष ओपन माइक, स्वर अलंकार व संगीत सरिता परिवार, श्री योग नृत्य परिवार जय माता दी योगासन परिवार, जयगोपाल योग मंडल ने संयुक्त रुप से किया था।इस अवसर पर शिव भजन, भक्ती गीत, चौरागढ़ महादेव के गीत आदि की प्रस्तुति हुई। कार्यक्रम की सफलता के लिए लक्ष्मी गोखले, सोनाली समर्थ, विजया शेणमारे, गीता कलमकर, सुनिता प्रजापति, हेमलता उखारे, वृंदा पालेवार, सुनिता महाजन, आशा खापेकर, ममता बावनथडे,वर्षा मौंदेकर, मालु कापसे, जयश्री वंजारी, अनिता झाडे, कांचन गुमगांवकर, अरविंद कोसारकर, सुभाष कापसे, सी. वेंकट मधु, वासुदेव मौंदेकर, दिलीप पराते, सत्यजीत नायक, राजेश धकाते, विजय शेणमारे, प्रवीण डोफे, वासु पराये, जगदीश वाठ, विशाल गुप्ता, प्रभाकर कामठीकर, अर्जुन मोहाडीकर, धनराज खाकरे, संजय वानखेडे, भरत पालेवार, भोला बरसे, विजय वानखेडे आदि ने सह्योग किया।

February 19, 2026 13:50 UTC

At least three militants were killed and four others injured on Thursday (February 19, 2026) after unknown gunmen ambushed a militant group that had earlier killed two government officers in northwest Pakistan, police said. The unknown assailants challenged the militants near Tikawara in DI Khan district, they said. Also Read | 11 security personnel, 1 child killed in attack in PakistanIn an exchange of fire, three militants were killed and four others injured, police said. The slain militants were involved in attacks on the Yarik Police Station and the Customs House in the district and the killing of a policeman and a customs official, police said. Security has been tightened in and around Tikawara, and investigations are underway to determine the identities of the attackers and the circumstances surrounding the incident.

February 19, 2026 13:50 UTC

सम्राट ने सिद्दिकी पर तंज कसा, लगता है आज कम खाकर आए हैं.... इसलिए.... वे आगे कुछ बोलते इसके पहले सिद्दिकी ने उन्हें टोका, तुम अधिक खा रहे हो तो हम कम खाने लगे। सम्राट बोले, खाइए नहीं पा रहे हैं..त का खाइएगा? अब खाने का स्कोप नहीं है। इसपर सदस्यों ने खूब ठहाका लगाया।बिहार विधानमंडल का बजट सत्र चल रहा है। सदन के अंदर पक्ष और विपक्ष में जबरदस्त तकरार भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को बिहार के गृहमंत्री सम्राट चौधरी को सदन में धमकी मिली...तो उद्योग मंत्री सदन में ही गजल गाने लगे। वित्त मंत्री ने राजद की पूर्ववर्ती सरकार को लेकर राजद के अब्दुल बारी सिद्दिकी को खूब सुनाई तो भाजपा सदस्य अनिल शर्मा से भी विपक्ष की खूब भिड़ंत हुई। दरअसल विधानपरिषद में भोजनावकाश के बाद विभागीय बजट पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष में खूब नोकझोंक हुई। सिद्दिकी की उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी के साथ-साथ वित्त मंत्री बिजेन्द्र यादव के साथ जमकर तकरार हुई।शब्दों के बाण चले तो दोनों ओर से खूब तंज भी कसे गए। दिलचस्प बात यह थी कि इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सदन में मौजूद थे और मुस्कुराते रहे। आसन पर बैठे उपसभापति डॉ. रामवचन राय ने कहा कि यह दो पुराने मित्रों का तकरार है। सिद्दिकी ने सम्राट पर तंज कसते और मुख्यमंत्री की ओर इशारा करते हुए कहा कि तुम इन्हें खूब तंग कर रहे हो। अधिक तंग करोगे तो समझ लो...। इसपर सम्राट खड़े हो गए और उपसभापति से कहा कि गृहमंत्री को ही सदन में धमकी दी जा रही है, कितनी विचित्र बात है। उपसभापति मुस्कुराकर रह गए।सम्राट ने सिद्दिकी पर तंज कसा, लगता है आज कम खाकर आए हैं.... इसलिए.... वे आगे कुछ बोलते इसके पहले सिद्दिकी ने उन्हें टोका, तुम अधिक खा रहे हो तो हम कम खाने लगे। सम्राट बोले, खाइए नहीं पा रहे हैं..त का खाइएगा? अब खाने का स्कोप नहीं है। इसपर सदस्यों ने खूब ठहाका लगाया।इसके पहले सिद्दिकी ने वित्तमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि सीनियर आदमी हैं, लेकिन अफसर जो कह देता है, वहीं करते हैं। दिमाग नहीं लगाते हैं।कभी-कभी अपने से भी कुछ कीजिए। नहीं है तो फिर इनके वित्तमंत्री रहने का क्या लाभ? उन्होंने इसके बाद गजल की दो पंक्तियां सुनाई...दिल के अरमां आसुओं में बह गए, हम वफा करके भी तन्हा रह गए। उनकी बात खत्म हुई तो दिलीप जायसवाल खड़े हो गए। कहा कि बिजेन्द्र बाबू ने सिद्दिकीजी के जवाब में उन्हें कुछ कहने की जिम्मेवारी दी है। फिर उन्होंने सिद्दिकी के गजल की ही पंक्ति को गाकर आगे बढ़ाया... शायद उनका आखिरी हो ये सितम, हर सितम ये सोचकर हम सह गए....। इस पर खूब ठहाके लगे।

February 19, 2026 13:43 UTC

सिडकुल क्षेत्र के शिवनगर कॉलोनी में करीब चार साल पहले हुए सनसनीखेज सूटकेस हत्याकांड में अदालत ने अपना कड़ा फैसला सुना दिया है। तृतीय अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत ने मुख्य आरोपी रोहित को अपनी लिव-इन पार्टनर की हत्या का दोषी करार देते हुए सश्रम आजीवन कारावास और 30 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।विज्ञापनविज्ञापनवहीं, इस जघन्य वारदात में साक्ष्य छिपाने और अपराधी की मदद करने के जुर्म में सह-अभियुक्ता मंजू को पांच वर्ष के सश्रम कारावास और पांच हजार रुपये जुर्माने से दंडित किया गया है। यह खौफनाक वारदात मई 2020 की है, जब पूरा देश कोरोना से जूझ रहा था। सिडकुल की एक फैक्ट्री में काम करने वाला रोहित अपनी लिव-इन पार्टनर सोनम उर्फ वर्षा के साथ शिवनगर कॉलोनी में रह रहा था।इसी मकान में मंजू नाम की महिला भी किराये पर रहती थी। जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि रोहित का इन दोनों ही युवतियों के साथ संबंध था, जिसे लेकर घर में अक्सर कलह और विवाद की स्थिति बनी रहती थी।इसी त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग और मानसिक तनाव के चलते 24 मई 2020 की रात रोहित ने मंजू के साथ मिलकर सोनम की बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की नीयत से उसे एक सूटकेस में बंद कर बाथरूम में छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने सूचना मिलने पर बरामद किया।

February 19, 2026 13:31 UTC

लेखक के बारे में दिनेश मिश्र दिनेश मिश्र, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्टेंट एडिटर हैं। अभी वह एक्सप्लेंड स्टोरीज, डीप रिसर्च, डेटा ड्रिवेन स्टोरीज करते हैं। इसके अलावा, ट्यूजडे ट्रीविया और वेडनेसडे बिग टिकट जैसी रेगुलर स्पेशल स्टोरीज भी करते हैं, जिनमें इन्फोग्राफिक्स, एक्सपर्ट बाइट और जर्नल्स का इस्तेमाल होता है। साथ ही यूएस न्यूज और गूगल ट्रेंड स्टोरीज भी करते हैं। NBT से पहले उन्होंने दैनिक भास्कर डिजिटल, पत्रिका, अमर उजाला और दैनिक जागरण के साथ 2010 से काम किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव की रिपोर्टिंग और अर्धकुंभ भी कवर किया है।... और पढ़ें

February 19, 2026 13:25 UTC

Brian Bennett’s cool-headed half-century set the tone, and then captain Sikandar Raza blew the roof off with a whirlwind cameo. Sri Lanka started off hot after choosing to bat. Sri Lanka finished on 178 for 7. So Zimbabwe finishes the group stage undefeated, topping Group B ahead of the home side and even Australia. Also read| 'Kamaal hai': Irfan Pathan mocks Pakistan batter Sahibzada Farhan’s T20 World Cup 2026 century against Namibia

February 19, 2026 13:19 UTC