Hindi NewsLocalUttar pradeshUP Budget 2026 Controversy LIVE Update; Yogi Adityanath BJP SP MLA Suresh Khanna Satish Mahanaयोगी बोले- जाति-मजहब देखना सरकार के लिए पाप: सपा गरीब ब्राह्मणों को ही स्कॉलरशिप दे देती; माता प्रसाद ने कहा- वे जीने तो पाएंउत्तर प्रदेश 14 घंटे पहलेकॉपी लिंकयूपी विधानमंडल के बजट सत्र का शुक्रवार को आखिरी दिन रहा। योगी ने सदन में 2 घंटे 50 मिनट की बजट स्पीच दी। सीएम ने कवि दिनकर की एक कविता सुनाई-मूल जानना बड़ा कठिन है नदियों का, वीरों का, धनुष छोड़ कर और गोत्र क्या होता रणधीरों का?
पाते हैं सम्मान तपोबल से भूतल पर शूर, जाति-जाति का शोर मचाते केवल कायर, क्रूर।।योगी ने कहा, हमने किसी की जाति, मत और मजहब नहीं देखा। अगर सरकार ये सब देखे तो यह पाप है। सीएम ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद से कहा- अरे पांडेय जी, गरीब ब्राह्मणों को भी दे दिया होता, जो गरीब ब्राह्मण स्कॉलरशिप तक नहीं पाते थे। माता प्रसाद ने जवाब दिया- गरीब ब्राह्मण जीने तो पाएं।सीएम ने कहा, सपा सरकार में हर साल इंसेफेलाइटिस से 1500 से 1700 SC- ST बच्चों की मौतें होती थीं। 2019 के बाद से इंसेफेलाइटिस का उन्मूलन हो चुका है। हमने किसी की जाति नहीं देखी। सपा की 4 बार सरकार बनी, लेकिन आपने विचार तक नहीं किया।योगी ने यह भी कहा,शिवपाल को बताया लठैत: सीएम ने माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसा। कहा, आप सच्चे समाजवादी हैं। समाजवादी विचारधारा के साथ चले, वो अलग बात है कि आपके साथ शिवपाल जी जैसे लठैत ने भी चलने की कोशिश की।सीएम ने माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसा। कहा, आप सच्चे समाजवादी हैं। समाजवादी विचारधारा के साथ चले, वो अलग बात है कि आपके साथ शिवपाल जी जैसे लठैत ने भी चलने की कोशिश की। कांग्रेस ने भारत की छवि खराब की: भारत मंडपम के AI समिट में 100 से ज्यादा देशों के लोग आए। कांग्रेस के युवा संगठन ने शर्मनाक काम किया। पूरी दुनिया में भारत की छवि को खराब करने का काम किया है।भारत मंडपम के AI समिट में 100 से ज्यादा देशों के लोग आए। कांग्रेस के युवा संगठन ने शर्मनाक काम किया। पूरी दुनिया में भारत की छवि को खराब करने का काम किया है। किसानों का कर्जा माफ किया: जब किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सोचा तब भी पैसे की समस्या आई। लेकिन, हमने योजना बनाई और अपने बजट से 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया।जब किसानों का कर्ज माफ करने के लिए सोचा तब भी पैसे की समस्या आई। लेकिन, हमने योजना बनाई और अपने बजट से 86 लाख किसानों का कर्ज माफ किया। यूपी में डेटा सेंटर बनेगा: हमने बजट में डाटा सेंटर की स्थापना की बात कही है। सीएम युवा योजना से ब्याजमुक्त गारंटीयुक्त लोन दिया जा रहा है। प्रदेश में 1.10 लाख युवाओं को अब तक लोन दिया गया।इससे पहले माता प्रसाद पांडेय ने निजी स्कूल-कॉलेजों की फीस का मुद्दा उठाया। कहा, एक कानून लाया जाए, जिससे स्कूल-कॉलेजों की फीस तय हो सके। ऐसा नहीं हुआ तो गलगोटिया जैसी स्थिति पैदा होगी। वो तो न जाने से कहां से कुत्ता खोज लाए हैं और कहा कि हमने बनाया है। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत पूरा सदन हंसने लगा।दरअसल, AI समिट में गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने अपने स्टॉल पर चीन में बना एक रोबोट प्रदर्शित किया था और दावा किया था कि इसे उनके छात्रों ने तैयार किया है। पोल खुलने के बाद सरकार ने यूनिवर्सिटी को समिट से बाहर कर दिया था।3 फोटो देखिए…सपा विधायक रागिनी सोनकर ने संविदा कर्मचारियों का मुद्दा उठाया।माता प्रसाद ने पांडेय ने कहा- एक कानून लाइए, जिससे स्कूल-कॉलेज की फीस तय हो। वरना गलगोटिया जैसी स्थिति होगी।माता प्रसाद पांडेय की बात सुनकर सीएम खिलखिलाकर हंस पड़े।शुक्रवार को विधानसभा में क्या-क्या हो रहा?
जानने के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए….
आरके वर्मा से कहा- आप तो पढ़े लिखे हैं, डॉक्टर हैं, बैठ जाइए। 06:26 AM 20 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक मंत्री बोले- प्रदेश नहीं केंद्र दाम तय करती मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने देते हुए कहा, यूरिया का दाम प्रदेश सरकार नहीं तय करती, यह केंद्र सरकार तय करती है। पेट्रोल-डीजल के दाम भी केंद्र सरकार तय करती है। बाकी इनकी सरकार में एक बार आंदोलन हुआ, तब इन्होंने आह्वान किया कि दुधिया अपने सारे दूध गोमती नदी में फेंक दो। इनकी यही हकीकत है। 06:24 AM 20 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक स्वामी अग्निवेश ने कहा- क्या 45 किलो की यूरिया बोरी को फिर 50 किलो किया जाएगा स्वामी अग्निवेश ने महंगाई पर सवाल किया। उन्होंने कहा- महंगाई की मार से हर कोई परेशान है। उन्होंने कहा- क्या सरकार पेट्रोल-डीजल के दाम जीएसटी के अंतर्गत लाने की कोशिश करेगी। क्या सरकार 45 किलो यूरिया की बोरी फिर से 50 किलो करेगी। 06:23 AM 20 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक आरके वर्मा ने कहा- महंगाई पर लगाम कसने के लिए क्या थोक-खुदरा के लिए नियम बनाएंगे सपा विधायक आरके वर्मा ने थोक और खुदरा भाव को लेकर सवाल किया। कहा यूपी में यह नियम नहीं लागू है। क्या यूपी में थोक और खुदरा भाव को लेकर कोई नियम यूपी में बनेगा?
06:08 AM 20 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक सपा विधायक ने महंगाई पर कविता पढ़ी, अध्यक्ष बोले- प्रश्न पूछिए... सपा विधायक आशु मलिक महंगाई पर सवाल करने के दौरान कविता पढ़ने लगे। स्पीकर सतीश महाना ने रोका। कहा- प्रश्न पूछो, प्रश्न। मलिक ने कहा अभी एक मिनट ही हुआ है। स्पीकर बोले- इसका यह मतलब नहीं कि कुछ भी बोलोगे। दरअसल, मलिक ने कविता पढ़ी...देश प्रदेश में सता रही है सभी को यह बीमारी कुछ महंगाई लूट रही, कुछ कालाबारी, माल भरा है गोदामों में, खाली है बाजार अब क्या होगा, अब क्या होगा, मची है हाहाकार...। 05:58 AM 20 फ़रवरी 2026कॉपी लिंक रागिनी के सवाल पर मंत्री ने कहा- आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को निकाला नहीं जाएगा रागिनी सोनकर के आउटसोर्सिंग को लेकर पूछे गए सवाल पर श्रम मंत्री अनिल राजभर ने जवाब दिया। उन्होंने कहा- कुछ काम तय होता है कि ये कम कुछ वर्षों का है, जैसे 3 साल और 5-10 साल। इसलिए आउटसोर्सिंग के जरिए कर्मचार