ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने युवक को किया ढेर - News Summed Up

ट्रंप के रिसॉर्ट में घुसपैठ की कोशिश, अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने युवक को किया ढेर


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में राष्ट्रपति सुरक्षा से जुड़ी एक बड़ी घटना सामने आई है। यूनाइटेड स्टेट्स सीक्रेट सर्विस के एजेंटों ने एक युवक को गोली मार दी, जब उसने राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के रिजॉर्ट में घुसने की कोशिश की।यह घटना फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित मार-ए-लागो रिजॉर्ट के बाहर हुई। एजेंसी के मुताबिक युवक की उम्र लगभग 20 साल थी। सीक्रेट सर्विस ने बताया कि युवक रविवार तड़के करीब 1:30 बजे रिजॉर्ट के नॉर्थ गेट पर देखा गया। उस समय ट्रंप वॉशिंगटन में मौजूद थे।युवक के पास से संदिग्ध सामान बरामद एजेंसी के अनुसार युवक के पास एक ऐसा हथियार था जो शॉटगन जैसा दिख रहा था, साथ ही उसके पास एक फ्यूल कैन भी था। अधिकारियों ने कहा कि युवक सुरक्षित घेरे में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान एजेंटों ने उस पर गोली चला दी। फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि उसकी मंशा क्या थी और वह रिजॉर्ट में क्यों घुसना चाहता था।व्हाइट हाउस की प्रतिक्रिया नहीं इस घटना पर व्हाइट हाउस की ओर से तुरंत कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई। अमेरिका में हाल के वर्षों में राजनीतिक हिंसा की घटनाएं बढ़ी हैं। साल 2024 में ट्रंप पर दो बार जानलेवा हमले की कोशिश हुई थी, जिनमें से एक उनके वेस्ट पाम बीच स्थित गोल्फ कोर्स पर हुआ था।


Source: Dainik Jagran February 22, 2026 16:10 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */