what are the reasons behind the bumper surge in the stock market today why are sensex nifty flying शेयर मार्केट में आज बंपर उछाल के पीछे क्या हैं कारण? सेंसेक्स-निफ्टी क्यों भर रहे उड़ान?, Business Hi - News Summed Up

what are the reasons behind the bumper surge in the stock market today why are sensex nifty flying शेयर मार्केट में आज बंपर उछाल के पीछे क्या हैं कारण? सेंसेक्स-निफ्टी क्यों भर रहे उड़ान?, Business Hi


Stock Market Today: सेंसेक्स 1681 अंकों की बंपर उछाल के साथ 75650 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 312 अंकों की उछाल के साथ 23425 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा को छोड़ सभी स्टॉक्स हरे निशान पर हैं।Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार में बुधवार, 25 मार्च को लगातार दूसरे दिन जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स और निफ्टी 50 दोनों ही सूचकांक करीब 2% की बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आए। 11 बजे तक सेंसेक्स 1681 अंकों की बंपर उछाल के साथ 75650 पर पहुंच गया है। जबकि, एनएसई का निफ्टी 312 अंकों की उछाल के साथ 23425 पर पहुंच गया है। सेंसेक्स में टेक महिंद्रा को छोड़ सभी स्टॉक्स हरे निशान पर हैं।मिडिल ईस्ट तनाव कम होने के संकेत से बाजार में जोश बाजार की तेजी की सबसे बड़ी वजह अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने के संकेत हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि दोनों देशों के बीच “कई अहम मुद्दों पर सहमति” बन चुकी है और ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले पांच दिनों के लिए टाल दिए गए हैं। इसके अलावा, खबरें हैं कि 9 अप्रैल तक युद्ध खत्म करने की योजना बनाई जा रही है। इससे निवेशकों का भरोसा लौटा है और बाजार में पॉजिटिव माहौल बना है।ग्लोबल मार्केट से मजबूत सपोर्ट वैश्विक बाजारों से भी मजबूत संकेत मिल रहे हैं। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी करीब 3% तक उछले, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट भी 1% चढ़ा। इन संकेतों ने भारतीय बाजार में भी खरीदारी को बढ़ावा दिया।कच्चे तेल में गिरावट: भारत के लिए बड़ी राहत कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट बाजार के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव फैक्टर बनी है। ब्रेंट क्रूड 5% से ज्यादा गिरकर 100 डॉलर से नीचे आ गया और जून कॉन्ट्रैक्ट करीब $93 के आसपास पहुंच गया। भारत अपनी जरूरत का 80-90% कच्चा तेल आयात करता है, इसलिए तेल सस्ता होने से देश की अर्थव्यवस्था को बड़ी राहत मिलती है। तेल की कीमतों में गिरावट से चालू खाता घाटा, महंगाई और रुपये पर दबाव कम होता है, जिससे शेयर बाजार को सपोर्ट मिलता है।डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट से बाजार को सपोर्ट अमेरिकी डॉलर और बॉन्ड यील्ड में गिरावट भी बाजार के लिए सकारात्मक रही। डॉलर इंडेक्स करीब 0.40% गिरकर 99 के आसपास आ गया, जबकि 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 4.3% तक नीचे आई। इससे विदेशी निवेशकों के लिए भारतीय बाजार ज्यादा आकर्षक हो गया है, जिससे पूंजी प्रवाह बढ़ने की उम्मीद है।


Source: NDTV March 25, 2026 12:19 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */