virat kohli: bcci rubbished media reports virat kohli neither boast nor belittle tim paine - पर्थ टेस्ट में कैप्टन कोहली ने पेन को कमतर नहीं कहा, न डींग मारी: बीसीसीआई - News Summed Up

virat kohli: bcci rubbished media reports virat kohli neither boast nor belittle tim paine - पर्थ टेस्ट में कैप्टन कोहली ने पेन को कमतर नहीं कहा, न डींग मारी: बीसीसीआई


भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलिया में छपी उन मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज किया जिनमें दावा किया गया है कि भारतीय कप्तान विराट कोहली ने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होने की डींग मारने के साथ दूसरे टेस्ट में टिम पेन का मजाक बनाया । मैच के दौरान दोनों कप्तानों के बीच छींटाकशी चलती रही लेकिन दोनों ने कहा कि सीमा का उल्लंघन नहीं हुआ है।ऑस्ट्रेलिया में रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि इस दौरान कोहली ने दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज होने की डींग भी मारी। बीसीसीआई ने कोहली का बचाव करते हुए कहा कि उनके हवाले से छपे बयान सही नहीं है और वह कभी इस तरह से दावे नहीं करते। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ टेस्ट पांचवें दिन 146 रन से जीता और 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली।बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, ‘ऐसा समझा जा रहा है कि कोहली ने कहा- मैं दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हूं और तुम महज एक कार्यवाहक कप्तान हो। यह सुनी सुनाई बाते हैं और बीसीसीआई यह बताना चाहता है कि भारतीय कप्तान ने मैदान पर ऐसा कुछ नहीं कहा।’ इसमें कहा गया, बीसीसीआई को टीम प्रबंधन से स्पष्टीकरण मिला है और हम यह साफ करना चाहते हैं कि ये सारी रिपोर्ट बेबुनियाद हैं।’


Source: Navbharat Times December 18, 2018 12:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */