Jaydev Unadkat: ipl 2019 jaydev unadkat gets 8.4 crores in ipl auctions 2019 by rajasthan royals - आईपीएल नीलामी: राजस्थान ने फिर लगाया जयदेव पर दांव, 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा - News Summed Up

Jaydev Unadkat: ipl 2019 jaydev unadkat gets 8.4 crores in ipl auctions 2019 by rajasthan royals - आईपीएल नीलामी: राजस्थान ने फिर लगाया जयदेव पर दांव, 8.4 करोड़ रुपये में खरीदा


Once a Royal, always a Royal @rajasthanroyals welcome back @JUnadkat #IPLAuction #JoinTheFamily https://t.co/QFOFQwNLo8 — Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) 1545132606000बाएं हाथ के मीडियम पेसर जयदेव उनादकत को एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स ने टीम में शामिल किया है। आईपीएल के 12वें एडिशन के लिए मंगलवार को जयपुर में नीलामी में 27 साल के उनादकत को राजस्थान ने 8.4 करोड़ की भारी-भरकम राशि में खरीदा। उनका बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये था और उन्हें 5 गुना से भी ज्यादा दाम मिले।उनादकत पिछले साल आईपीएल नीलामी में 11.5 करोड़ की राशि पाकर सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बने थे। उन्हें पिछले साल भी राजस्थान फ्रैंचाइजी ने खरीदा था। भारतीयों में उनके बराबर की राशि पाने वाले वरुण चक्रवर्ती हैं जिन्हें किंग्स इलेवन पंजाब ने 8.4 करोड़ में खरीदा। भारतीयों में उनके बाद अक्षर पटेल का नंबर आता है जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 5 करोड़ रुपये में खरीदा।जयदेव उनादकत 10 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके हैं और उनके नाम 14 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने 110 टी20 मैच भी खेले हैं जिनमें 134 विकेट लिए हैं। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 11 बार 5 या इससे ज्यादा विकेट ले चुके हैं। वह इंडिया ए और इंडिया अंडर-19 टीम से भी खेल चुके हैं। इसके अलावा वह आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स, राइजिंग पुणे सुपरजाएंट और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का भी प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।तेज गेंदबाजों में मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा और वरुण आरोन को भी अच्छी रकम मिली। शमीको किंग्स इलेवन पंजाब ने 4.8 करोड़ रुपये में खरीदा। मोहित को चेन्नै सुपरकिंग्स ने 5 करोड़ रुपये और वरुण को राजस्थान ने 2.4 करोड़ रुपये में खरीदा। पेसर इशांत शर्मा को भी दिल्ली कैपिटल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा।राजस्थान ने जयदेव का स्वागत किया है। टीम ने ट्वीट किया- वेलकम बैक जयदेव। हालांकि पिछले सीजन में वह कुछ खास नहीं कर पाए थे और 15 मैच में सिर्फ 11 विकेट लिए जिसके बाद राजस्थान ने उन्हें रिलीज कर दिया था।


Source: Navbharat Times December 18, 2018 12:03 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */