BJP Uttar Pradesh: samajwadi party government did nothing for sugarcane farmers, says suresh rana - ​गन्ना किसानों के लिए समाजवादी पार्टी सरकार ने कुछ नहीं किया: सुरेश राणा - News Summed Up

BJP Uttar Pradesh: samajwadi party government did nothing for sugarcane farmers, says suresh rana - ​गन्ना किसानों के लिए समाजवादी पार्टी सरकार ने कुछ नहीं किया: सुरेश राणा


भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ववर्ती एसपी सरकार पर आज आरोप लगाया कि उसने गन्ना किसानों की मदद के लिए कुछ नहीं किया। उत्तर प्रदेश के गन्ना विकास मंत्री सुरेश राणा ने यहां बीजेपी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा ‘विपक्ष को अच्छी तरह मालूम है कि योगी आदित्यनाथ सरकार ने राज्य के किसानों के लिए कौन से विविध कल्याणकारी कदम उठाए।’राणा ने कहा कि यह कहना एसपी की हताशा दर्शाता है कि योगी सरकार ने किसानों के लिए बहुत कम कार्य किया है। आंकडे़ सही कहानी कहते हैं। एसपी शासनकाल में 2015-16 के दौरान 18 हजार करोड़ रुपये का गन्ना किसानों से खरीदा गया जबकि 2017-18 के दौरान बीजेपी के शासनकाल में यह आंकड़ा 35 हजार पांच सौ करोड़ रुपये का है। उन्होंने कहा कि जहां तक आलू की कीमतों का प्रश्न है, तो बीजेपी सरकार ने ही आलू का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय किया है।राणा ने कहा कि राजधानी में जगह जगह आलू फेंकने की एसपी नेताओं की साजिश का सभी को पता है। किसान कभी एसपी सरकार के अजेंडा में रहा ही नहीं। विफलताएं छिपाने के लिए संक्षिप्त शीतकालीन सत्र बुलाने के एसपी के आरोप पर राणा ने कहा ‘हमें एसपी से किसी प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं है। हमें जनता और किसान के प्रमाणपत्र की आवश्यकता है। उन्होंने पूर्व में हमें आशीर्वाद दिया है और आगे भी देते रहेंगे।’


Source: Navbharat Times December 18, 2018 12:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */