कमलनाथ ने दिया था विवादित बयान, अखिलेश बोले- ये रवैया ठीक नहींभाजपा ने कहा- माफी मांगे राहुल नहीं तो यूपी में नहीं घुसने देंगेDainik Bhaskar Dec 18, 2018, 05:34 PM ISTलखनऊ. मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री कमलनाथ के बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से माफी मांगने की मांग की है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी कमलनाथ के बयान की आलोचना करते हुए इसे गलत करार दिया है। कमलनाथ ने कहा था कि उत्तर प्रदेश व बिहार के लोग यहां पर आकर नौकरी करते हैं। स्थानीय लोगों को काम नहीं मिलता है। हमारी रोजगारपरक योजना का लाभ उन्हीं कंपनियों को मिलेगा जो 70 फीसदी स्थानीय लोगों को जॉब देंगी।अखिलेश यादव ने साधा निशाना: अखिलेश ने अपने बयान में कहा है "उनका बयान गलत है। आप इस तरह की बातें महाराष्ट्र में सुनने को मिलती थीं कि उत्तर भारतीय यहां क्यों आते हैं। यहां आकर नौकरी क्यों करते हैं। इस तरह की बातें दिल्ली में भी होती हैं, लेकिन अब उसी कतार में मध्यप्रदेश भी खड़ा हो गया है। उत्तर भारतीय ही तय करते हैं कि केंद्र में सरकार किसकी बनेगी। तब क्या होगा।"भाजपा ने राहुल पर बोला हमला: भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने कहा कि राहुल गांधी यूपी बिहार के लोगों से माफी मांगिए. नहीं तो आपको यूपी बिहार में घुसने नहीं देंगे। उन्होंने लिखा है कि आपकी यही नीति रही है। महाराष्ट्र से लेकर असम तक में कांग्रेस ने पूरब के लोगों का वोट लेकर उन्हीं को मरवाया, अपमानित किया है। अब एमपी में भी यही घटिया खेल खेला जा रहा है।
Source: Dainik Bhaskar December 18, 2018 11:52 UTC